सरदारशहर परिषद् का दिपावली मिलन समारोह आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सरदारशहर परिषद् का दिपावली मिलन समारोह आयोजित

 

गुवाहाटी. सरदारशहर परिषद् गुवाहाटी  का दिपावली मिलन समारोह माछखुवा आईटीए सेंटर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष अध्यक्ष  चन्दन मल सेठिया, उपाध्यक्ष स्वरूप बरडिया, सुशील सेठिया, कोषाध्यक्ष भीकमचंद श्यामसुखा, अशोक बोरड़, कार्यक्रम संयोजक विनीत चिंडलीया, प्रशांत बुच्चा, दिनेश सेठिया, सुरेश सोनी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । सांस्कृतिक संयोजिका मीनाक्षी बुच्चा और सुनिता दुगड़ थी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन  सुनीता सुराणा और समिता बरडिया ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में घूमर नृत्य, बच्चों के आकर्षक नृत्य, राधा कृष्ण नृत्य, मराठी नृत्य आदि प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति में भारत को विश्व कप विजेता बनाने के लिए गीत के माध्यम से शानदार प्रस्तुति की गई। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरदारशहर के करीबन 75 बहनो व बच्चों ने बहुत ही शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।  प्रस्तुति देने वाले सभी  सदस्यों को पारितोषिक देकर सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम को सफत बनाने मे स्वरूप बरडिया, सुशील  सेठिया, पवन जम्मड, , अशोक बोरड़, राजेश जम्मड, संदीप धारीवाल, अमराज सेठिया, मनोज अंबाली, मानक चन्द्र नाहटा, संदीप बुच्चा, नितीन चिन्डालिया,  नवरत्न गधैया, अशोक  सेठिया, निर्मल श्यामसुखा ने अपना योगदान दिया। इस कार्यक्रम का संचालन सहमंत्री अशोक कुमार बोरड़ ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें