नगांव: झंडोत्तोलन के साथ सूर्य षष्ठी समाज कल्याण समिति ने अपने कार्यक्रम का शुभारंभ किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव: झंडोत्तोलन के साथ सूर्य षष्ठी समाज कल्याण समिति ने अपने कार्यक्रम का शुभारंभ किया


पूजा माहेश्वरी 

नगांव मे छठ पर्व की तैयारी जोरो से 

नगांव । सूर्य उपासना के महापर्व छठ का आज नहाय- खाय से व्रत समग्र देश के साथ नगांव शहर मे भी आरंभ हो गया । उल्लेखनीय है कि छठ पर्व दो दिन के बाद घरो से निकलकर विशेष कर घाटो पर मनाया जाता है इसलिए घटो पर छठ पर्व की तैयारिया जोरो से चल रही है कल शनिवार तक पूजा के लिए शहर के विभिन्न घट सज के तैयार हो जायेगे और रविवार को अस्ताचल गामी भगवान भास्कर को अर्ध्य और सोमवार को उदीयमान भुवन भास्कर को अर्ध्य दिया जाएगा । इस बीच शनिवार को खरना संपन्न होगा । विभिन्न घटो पर छठ पर्व से जुङी विभिन्न समितियां घाटो पर तैयारी करती है । नगांव मे विशेष रुप से सूर्य षष्ठी समाज कल्याण समिति और छठ व्रत समिति घटो पर मुख्यतः तैयारी करती है और इस वर्ष रविवार को नेहरुवाली घाट पर व श्री कृष्णाश्रम शिव मंदिर घाट पर प्रत्येक वर्ष की तरह रात्रि जागरण का आयोजन किया जायेगा तथा अन्य संस्कृतिक कार्यक्रम भी विशेष बने पंडाल मे संपन्न होगा । आज सूर्य षष्ठी समाज कल्याण समिति के तत्वावधान मे नेहरुवाली घाट पर समाज सेवी प्रेम नहाटा ने और श्री कृष्णाश्रम शिव मंदिर घाट पर छठ व्रत समिति के तत्वावधान मे समाज सेवी सीताराम बुधिया ने झंडोत्तोलन कर दोनो समितियों के चार दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस अवसर पर अपने अपने अतिथियो का फुलाम गोमछा से अभिनंदन किया गया । सूर्य षष्ठी समाज कल्याण समिति का झंडोत्तोलन कर मुख्य अतिथि समाज सेवी प्रेम नहाटा ने छठ पर्व पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आयोजन समिति को आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया । संचालन समिति के सचिव अर्जुन महतो ने मुख्य पुजारी मदन पंडित का फुलाम गोमछा से अभिनंदन किया । सैकङो की संख्या मे महिलाओ ने विजयदशमी घाट से कलशो मे जल भरकर शहर मे एक शोभायात्रा निकाली और बाद मे उक्त कलश यात्रा श्री कृष्णाश्रम शिव मंदिर पहुंच कर भगवान भोलेनाथ का जला अभिषेक कर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर गई । सभी महिलाएं अपने गणावेश मे नजर आ रही थी । सूर्य षष्ठी समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष श्याम बाबु साह, संस्कृतिक सचिव रविंद्र साह और छठ व्रत समिति के अध्यक्ष नर्सिंग भगत, सांस्कृतिक सचिव सुपन उपाध्याय ने छठ पर्व पर आयोजित सभी कार्यक्रमों मे उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें