समाजसेवी एवं उद्योगपति सुरेंद्र कुमार-प्रदीप कुमार भड़ेच परिवार की ओर से कराया जा रहा निर्माण
गुवाहाटी। आठगांव स्थित श्री गौहाटी गौशाला की पुण्य भूमि पर प्रस्तावित राधा-कृष्ण मंदिर के निर्माण हेतु आज बनारस से आए विद्वान पंडितो की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोचारण के बीच भूमि पूजन किया गया। इस मंदिर का निर्माण समाजसेवी एवं उद्योगपति सुरेंद्र कुमार-प्रदीप कुमार भड़ेच परिवार की ओर से कराया जा रहा है। भड़ेच परिवार की और से आज भूमि पुजन का कार्य संपन्न कराया गया। इस मौके पर श्री गौहाटी गौशाला के चेयरमैन कैलाश लोहिया, ट्रस्टी इंचार्ज डॉ. अशोक धानुका सहित अन्य ट्रस्टी, कार्यकारिणी समिति सदस्य सहित बड़ी संख्या में गणमन्य लोग मौजूद थे।
श्री गौहाटी गौशाला के ट्रस्टी इंचार्ज अशोक धानुक ने बताया कि गौशाला के 107 वर्षीय गौरवपूर्ण व गरिमामय इतिहास में यह पहला राधा कृष्ण का मंदिर होगा, जिसका निर्माण कार्य आज से शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि इस मंदिर के निर्माण को लेकर पिछले चार दशक से प्रयास चल रहा था, मगर आज आखिरकार इसकी निभ रख दी गई और जल्द ही इस भव्य मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। श्री गौहाटी गौशाला ट्रस्ट बोर्ड की देखरेख में निर्माण होने जा रहे राधा कृष्ण का यह मंदिर पूरी तरह से संगमरमर का होगा। राजस्थान से आए अनुभवी कारीगरों द्वारा मंदिर का निर्माण कार्य चालू हो गया है। वही राजस्थान में तैयार की जा रही भगवान श्रीकृष्ण राधा की दिव्य एवं अलौकिक 51" मूर्ति को निर्माणाधीन इस मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कर विराजमान कराया जाएगा।
इससे पूर्व गौशाला प्रांगण में बने दो प्राचीन शिव मंदिर का ट्रस्ट बोर्ड की देखरेख में ही जीर्णोद्धार किया गया था। जीर्णोद्धार किए गए दोनों शिव मंदिरों का पांच दिवसीय महाकुंभाभिषेक एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आज समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में हवन के पश्चात पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। मालूम हो की इन शिव मंदिरों में रोजाना सुबह-शाम आरती एवं रुद्राभिषेक किया जाएगा। पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की व्यवस्था बनाने में गौहाटी गौशाला ट्रस्ट बोर्ड एवं कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा। आयोजन को सफल बनाने के लिए श्री धानुका ने सभी को धन्यवाद दिया है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें