गुवाहाटी। मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा के वर्तमान सत्र 2023-25 की प्रथम साधारण सभा अग्रवाल सदन में शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यसूची अनुमोदन के पश्चात शाखा अध्यक्ष ने अध्यक्षीय संबोधन देते हुए गरिमामय उपस्थित के लिए 100 से भी अधिक सदस्योंओ को धन्यवाद दिया। श्रीमती शर्मा ने कहा कि सम्मेलन की महिला शाखा में वर्तमान जो उत्साह और लग्न का संचार हुआ है वह समाज की महिलाओं के लिए एक शुभ संकेत है। महिलाओं को राष्ट्रीय स्तर पर आगे लाने के लिए सम्मेलन की महिला शाखाएं काफी प्रयास रत है। इसमें गुवाहाटी की महिला शाखा भी एक सक्रिय शाखा है। शाखा मंत्री मंजू भंसाली ने शाखा के प्रतिवेदन को पढ़कर सुनाया तथा कोषाध्यक्ष बिमला कोचर ने वर्तमान सत्र के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। जिसे सभा में सर्वसम्मति से गृहीत किया गया। भावी कार्यक्रमों पर चर्चा के दौरान जनवरी महीने में पिकनिक के अलावा गणतंत्र दिवस मनाने का प्रस्वाव गृहीत किया गया। फरवरी महीने में रक्तदान शिविर तथा मार्च महीने में गणगौर व होली के कार्यक्रम करने का प्रस्ताव भी लिया गया। सभा में बबीता सरावगी को सर्वसम्मति से संयुक्त मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया एवं सर्वाधिक प्रांतीय दानपत्र बिक्री करने के लिए प्रथम बबीता सरावगी व द्वितीय सरोज मित्तल को सम्मानित किया गया। सभा में उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पहले आओ पहले पाओ कार्य सूची में तीन सदस्योंओ को सभा में सबसे पहले आने के लिए भी पुरस्कृत किया गया। कार्य सूची में अन्य अध्यक्ष की अनुमति के अंतर्गत पिंकी बैंगानी, सरोज मित्तल, शारदा केड़िया, सरोज जालान ने अपनी बहुमूल्य सुझाव दिया। सुबह भी उपस्थित 100 से भी अधिक सदस्याओं को मिठाई के पैकेट के अलावा अध्यक्ष संतोष शर्मा की तरफ से उपहार भी प्रदान किए गए। साधारण सभा के समापन के पश्चात सदस्योंओ ने भरलुमुख थाने में उपस्थित होकर थाना प्रभारी को फूलाम गमछा से सम्मानित कर साहित्य व सभी पुलिस कर्मियों के लिए मिठाई के पैकेट प्रदान किए गए। सभा में सलाहकार समिति की सरोज मित्तल, मंजू पाटनी, वंदना सोमानी, शारदा केडिया, इंदिरा जिंदल के अलावा उपाध्यक्ष मंजूलता शर्मा, जनसंपर्क सचिव संतोष काबरा के अलावा अन्य कई साधारण सदस्याये उपस्थित थी।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें