गुवाहाटी। मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा का भाषण व काव्य प्रतियोगिता का ग्रांड फिनाले छत्रीबाडी स्थित लायंस ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध उद्योगपति प्रदीप भडेच, विशिष्ठ अतिथि ललित धानुका, व प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ गुवाहाटी शाखा अध्यक्ष शंकर बिडला, सचिव अशोक सेठिया, कोषाध्यक्ष सूरज सिंघानिया, कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र लड्ढ़ा व मनोज चांडक उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में पूर्वोत्तर के कई स्थानों से कुल 68 प्रतिभागीयो ने हिस्सा लिया। जिसमें सेमीफाइनल में 35 कवियों का चयन किया गया। जबकि ग्रैंड फिनाले में 15 कवि और 11 भाषण प्रतिभागियों का चयन किया गया। काव्य प्रतियोगिता को दो राउंड में तथा भाषण प्रतियोगिता को एक राउंड में पूर्ण किया गया।भाषण प्रतियोगिता का मुख्य विषय बड़ते तलाक के कारण व निवारण तथा बिखरते संयुक्त परिवार था। इससे पहले शाखा अध्यक्ष शंकर बिडला ने अध्यक्षीय संबोधन दिया। मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा व विशिष्ठ अतिथि ललित धानुका के संबोधन के पश्चात मुख्य अतिथि प्रदीप भडेच ने अपने संबोधन में कहा कि आज से 10- 12 साल पहले मारवाड़ी सम्मेलन की जो छवि थी वह आज काफी बदली हुई नजर आ रही है। पहले सम्मेलन सिर्फ होली व दिवाली प्रीती सम्मेलन तक ही सीमित था। मगर आज खुशी की बात है कि महीने में एकाध बार सम्मेलन की गुवाहाटी शाखा द्वारा रचनात्मक कार्यक्रम होते ही रहते है। गुवाहाटी महानगर में दस हजार मारवाड़ी परिवार रहते हैं। लेकिन सम्मेलन के कार्यक्रमों में उपस्थिति काफी नगण्य रहती है। जो एक चिंता का विषय है। हमें एक ऐसी मुहिम चलानी चाहिए कि हर घर से कम से कम एक सदस्य सम्मेलन से जरूर जुडा हो। इसके पश्चात विजेताओं को दी जाने वाली ट्रॉफियों का अनावरण मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि, प्रांतीय अध्यक्ष, शाखा अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक द्वारा किया गया। भाषण प्रतियोगिता में रमेश चांडक व पूजा जैन ने निर्णायक के रूप में निर्णय सुनाते हुए मधु महेश्वरी को प्रथम, सरिता दुगड़ को द्वितीय, और संध्या कोठारी को तृतीय पुरस्कार का विजेता घोषित किया। काव्य पाठ के निर्णायक डॉक्टर अनूप शब्द, डॉ दिनेश त्रिपाठी और प्रोफेसर दिलीप कुमार मेधी ने अपना निर्णय सुनाते हुए काव्य पाठ के लिए प्रथम प्रज्ञा शर्मा, द्वितीय सौमित्रम, तृतीय प्रियंका जैन को विजेता के रूप में घोषित किया। प्रेम कुमार व तुलसी छेत्री को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। गुवाहाटी शाखा के एक निर्णय के अनुसार सोशल मीडिया में सर्वाधिक व्यू व लाइक्स की विजेता तारा सेठिया को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सम्मेलन के प्रांतीय महामंत्री विनोद लोहिया, प्रांतीय मुख्यालय उपाध्यक्ष रमेश चांडक, प्रांतीय संयुक्त मंत्री मनोज काला, गुवाहाटी शाखा उपाध्यक्ष प्रदीप भुवालका, कामरूप शाखा के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता के अलावा गुवाहाटी शाखा के प्रचार प्रसार मंत्री नरेंद्र सोनी, कार्यकारिणी सदस्य विकास जैन, विनोद अग्रवाल, प्रदीप पाटनी, गौरव सिवोटिया, माखन अग्रवाल, अभिषेक केजरीवाल, विनोद जिंदल, मनोज लुंडिया के अलावा अन्य कई सदस्य उपस्थित थे।
!->
Home
Unlabelled
मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी का काव्य व भाषण प्रतियोगिता का ग्रांड फिनाले संपन्न
मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी का काव्य व भाषण प्रतियोगिता का ग्रांड फिनाले संपन्न
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
×
```




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें