लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद (पूर्वोत्तर) की साधारण सभा एवं स्थापना दिवस समारोह आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद (पूर्वोत्तर) की साधारण सभा एवं स्थापना दिवस समारोह आयोजित

 


लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद (पूर्वोत्तर) की साधारण सभा एवम स्थापना दिवस का भव्य आयोजन आज स्थानीय सांगनेरिया धर्मशाला की सभागार में बहुत ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम श्री रामअवतार जी भरतीया, जयप्रकाश जी गोयंका, दीनदयाल जी सरावगी, उपाध्यक्ष विशाल भातरा, कौषाध्यक्ष संजय काबरा, सचिव रतन खाखोलिया, वयोवृद्ध सदस्य श्री गिरधारी जी ढंड एवं अन्य गणमान्य ब्यक्तियो द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 


अध्यक्ष श्री विनोद जी जसरासरिया की अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष श्री विशाल भातरा ने स्वागत भाषण मे सभी समाज बंधुओ का हार्दिक स्वागत एवम अभिनंदन किया । तत्पश्चात साधारण सभा में सभी दिवंगत आत्माओं को श्रृद्धांजलि दी गई , और अपने कर्मठ सदस्य एवं मार्ग दर्शक श्री द्वारका प्रसाद मिमानी और श्री वासुदेव जी गोस्वामी सहित अन्य सदस्यों की अपूर्णीय क्षति पर दुख प्रकट किया।


साधारण सभा श्री रामअवतार जी भरतीया के सभापतित्व में संपन हुई। जिसमे श्री जयप्रकाश जी गोएनका, अधिवक्ता विनोद जी भातरा, महेंद्र जी सरावगी, संजय काबरा, विशाल भातरा, रतन खाखोलिया,चंद्र प्रकाश शर्मा , मुकेश भातरा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। श्री रामअवतार जी भारतीया को सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवम श्री नथमल जी टिबरेवाल को सामाजिक एवं पत्रिकारिता में विशेष योगदान हेतु *समाज रत्न* से अलंकृत किया गया। पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष श्री पंकज जालान एवम असम के युवा पार्षद श्री सौरव झुनझुनवाला को *युवा रत्न* से समानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज के बाल कलाकारों द्वारा जबरदस्त राजस्थानी नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। विशेष आमंत्रित सुप्रसिद्ध रंगीलो राजस्थान के कलाकारों ने ऐसा समा बांधा की लोगो ने झुमते हुए खूब आनंद लिया । गायक मीनाक्षी बुच्चा की राजस्थानी लोक गायन प्रस्तुति को लोगो ने खूब सराहा। सभी उपस्थित लोगों ने सुंदर राजस्थानी कार्यक्रम एवं राजस्थानी व्यंजन की खूब प्रसंसा की। 


कार्यक्रम संयोजक विशाल भातरा और मंत्री रतन खाखोलिया ने सभी समाज बंधुओ एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें