अंडरवर्ल्ड डॉन और भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी दाऊद इब्राहिम को लेकर सोशल मीडिया से लेकर मेन स्ट्रीम मीडिया तक कई तरह की बातें चल रहीं हैं। ऐसी खबरें आईं कि दाऊद की मौत हो गई है। उसे खाने में जहर दिया गया था। दाऊद को गंभीर हालत में कराची के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
दाऊद इब्राहिम दशकों से पाकिस्तान में छिपा बैठा है। पाकिस्तान उसके अपने यहां होने से इनकार करता है। पाकिस्तान के आधिकारिक स्टैंड के अनुसार जब दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में है ही नहीं तो कराची में उसका इलाज कैसे हो सकता है और पाकिस्तान में उसे जहर देकर मारने की कोशिश कैसे हो सकती है? लिहाजा पाकिस्तानी मीडिया में दाऊद इब्राहिम को लेकर खबर नहीं चलाई जा रही है। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी पत्रकार जरूर दाऊद इब्राहिम को जहर देने और मरने की बातें कर रहे हैं।
इस बीच टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार दाऊद के करीबी छोटा शकील ने दावा किया है कि दाऊद एक हजार फीसदी फिट है। शकील ने कहा है कि दाऊद के बारे में समय-समय पर अफवाहें फैलती रहती हैं। अभी जो बातें सोशल मीडिया पर चल रहीं हैं वे भी सिर्फ अफवाह है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें