होजाई में गीता जयंती का भव्य आयोजन कल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई में गीता जयंती का भव्य आयोजन कल

 


निखिल कुमार मुन्दड़ा 


होजाई। होजाई के गीता आश्रम परिसर में कल (बृहस्पतिवार, 21 दिसंबर) को एक दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों के तहत गीता आश्रम न्यास होजाई व गीता जयंती उद्यापन समिति के सौजन्य में 5162 वीं गीता जयंती का पालन भव्य रूप से किया जाएगा। गीता जयंती उद्यापन समिति के प्रचार प्रमुख अशोक केजरीवाल ने जानकारी देते हुए बताया की सुबह 7:30 धर्म ध्वजा फराया जाएगा। इसके बाद सामूहिक गीता पाठ होगा। 11:30 से विशिष्ट वक्ता द्वारा दैनिक जीवन में श्रीमद्भागवत गीता के महत्व पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके बाद 1:30 बजे भोजन की व्यवस्था की गई है। वहीं 3:00 बजे से गीता पाठ का आयोजन किया गया है। 5:30 बजे से दीप प्रज्वलन कार्यक्रम रखा गया है। जानकारी के अनुसार माजुली के दक्षिण पाट सत्र के सत्राधिकारी ईश्वर प्रभु ननी गोपाल देवगोस्वामी विशिष्ट वक्ता के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने आगे बताया कि उक्त भव्य कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं व आसपास के अंचल से भारी संख्या में लोग उपस्थित हो कर श्रीमद्भागवत गीता के महत्व के बारे में जानेंगे व अपने जीवन में उसका अनुसरण करेंगे। उल्लेखयोग्य है गीता जयंती उद्यापन समिति के अध्यक्ष रतन कुमार राय व संपादक अर्जुन मजूमदार और गीता आश्रम न्यास होजाई के अध्यक्ष यशोदा दुलाल रक्षित व सचिव यादव भंडारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```