गुवाहाटी। भगवान आदिनाथ जिन बिम्ब एवं 72 जिनालय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा तथा महामस्तकाभिषेक महोत्सव के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश के रतलाम के धामनोद से 6 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने गुवाहाटी फैंसी बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री दिगंबर जैन पंचायत के पदाधिकारी एवं समाज बंधुओ से शिष्टाचार मुलाकात कर रतलाम में आयोजित होने वाले पंच कल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव में आने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन धर्मस्थल शीतल तीर्थ धामनोद रतलाम की अधिष्ठात्री डॉक्टर सविता जैन ने बताया कि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में आगामी 22 फरवरी से 28 फरवरी तक रतलाम के धामनोद में भगवान आदिनाथ जिन बिम्ब एवं 72 जिनालय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा तथा महामस्तिकाभिषेक का विशाल आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन में संपूर्ण भारत के जैन समाज के साथ-साथ गुवाहाटी जैन समाज को भी उपस्थित होने का निमंत्रण आज दिया गया है। इससे पहले दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष महावीर जैन व मंत्री वीरेंद्र सरावगी ने सभी का स्वागत किया तथा मंत्री वीरेंद्र सरावगी ने आज के कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यक्रम के गुवाहाटी जैन समाज की तरफ से संयोजक नरेंद्र रारा ने भी समाज बंधुओ से इस कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का बैनर पोस्टर का विमोचन भी उपस्थित सभी समाज बंधुओ के करकमलो से किया गया। इस उपलक्ष्य में चेन्नई से कमल ठोलिया, इंदौर से हंसमुख गांधी, मैसूर से विनोद बाकलीवाल, बेंगलुरु से अशोक सेठी, पुणे से चानी काला के अलावा श्री दिगंबर जैन पंचायत गुवाहाटी के अध्यक्ष महावीर जैन, मंत्री वीरेंद्र सरावगी, गुवाहाटी से कार्यक्रम के संयोजक नरेंद्र रारा, सह मंत्री जयकुमार छाबड़ा, संजय रारा के अलावा गुवाहाटी दिगंबर जैन समाज के अन्य कई सदस्य उपस्थित थे। डॉक्टर सविता जैन ने इस अवसर पर शांति धारा कार्यक्रम भी संपन्न कराया।
!->
रतलाम की जैन प्रतिनिधि मंडल ने गुवाहाटी जैन समाज से मुलाकात की
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
×
```




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें