होजाई में चोरी की घटनाएं बढी, लोग परेशान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई में चोरी की घटनाएं बढी, लोग परेशान

 


निखिल कुमार मुन्दड़ा 


होजाई। ठंड के आते ही चोरो-डकैतो का आतंक बढ जाता है। होजाई भी इससे अछूता नही है।लगातार हो रही चोरी व डकैती की घटना से लोगो में भय का वातावरण छाया हुआ है।चोर डकैतों का गिरोह एक रात में 3- 4 घरों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों में धावा बोलकर धन संपती लूटकर फ़रार हो रहे हैं।पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। गत दिनों में चोरों ने एक साथ 3 -4 गोदामो मे धावा बोलकर लाखों रुपये के माल लेकर फरार हो गए।समाचारो के अनुसार जे के केड़िया रोड पर अवस्थित सालासर एसोसिएटस, महाबीर ट्रांसपोर्ट, एवं प्रताप कयाल की गोदामों का ताला तोड़कर चोरो ने लाखो रुपिये के माल लेकर फ़रार हो गए।इस संबंध में थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें