श्री मारवाड़ी पंचायती होजाई की नई कार्यकारिणी गठित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्री मारवाड़ी पंचायती होजाई की नई कार्यकारिणी गठित

 


 लावण्य अग्रवाल अध्यक्ष व रमेश मुन्दडा बनें सचिव


निखिल कुमार मुन्दडा


होजाई। श्री मारवाड़ी पंचायती होजाई की दो वर्ष (2023-25) हेतु नई कार्यकारिणी का गठन साधारण सभा में रविवार को किया गया। पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र भीमसरिया की अध्यक्षता में आयोजित सभा में आपसी विचार-विमर्श के पश्चात सर्वसम्मति से अध्यक्ष लावण्य अग्रवाल, सचिव रमेश मुंदडा का दायित्व सौपा गया तत्पश्चाप एक सशक्त कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें उपाध्यक्ष निरंजन सरावगी, कोषाध्यक्ष मनीष बेरीवाल, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निवर्तमान उपाध्यक्ष मोहन मोर, निवर्तमान सचिव द्वय प्रताप क्याल व सुनील भीमसरिया, प्रमोद मोर, राजेश केजरीवाल, मनोज शर्मा, प्रवीण सरावगी, दिनेश दीक्षित, राजेश बजाज, मनोज केजरीवाल, ललित बोरा, महेश चनानी, पवन पंसारी, मनोज तोलावत व मारवाड़ी युवा मंच,होजाई के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल को स्थान दिया गया है। उल्लेखयोग्य है सभा के प्रारंभ में, उपाध्यक्ष मोहन मोर की अध्यक्षता में साधारण सभा का आयोजन किया गया जिसमें सचिव सुनील भीमसरिया व प्रताप क्याल ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया व कोषाध्यक्ष मनीष बेरीवाल ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया, जिसे ध्वनि मत से स्वीकार कर लिया गया। गौरतलब है सभा के दौरान, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन होजाई शाखा की सक्रिय कार्यकर्ता सुशीला देवी कयाल के निधन पर एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की सद्गति हेतु परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें