शाखा रत्न से सम्मानित मारवाड़ी सम्मेलन होजाई शाखा के पूर्व अध्यक्ष सज्जन कुमार शर्मा पंचतत्व में विलीन, होजाई में शोक की लहर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

शाखा रत्न से सम्मानित मारवाड़ी सम्मेलन होजाई शाखा के पूर्व अध्यक्ष सज्जन कुमार शर्मा पंचतत्व में विलीन, होजाई में शोक की लहर


निखिल कुमार मुन्दड़ा 


होजाई। असम साहित्य सभा होजाई शाखा के आजीवन सदस्य विशिष्ट समाजसेवी सज्जन कुमार शर्मा (82) के निधन के समाचार से होजाई में शोक की लहर छा गई। वे मृदुभाषी, मिलनसार, परोपकार की भावनाओं से ओत-प्रोत, धर्म परायण, सबो को साथ लेकर चलने में विश्वास रखने वाले, स्पष्टवादी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपने जीवन काल में मारवाड़ी पंचायती व मारवाड़ी सम्मेलन, होजाई शाखा के अध्यक्ष पद को भी अलंकृत किया। उनके सामाजिक अवदानों को देखते हुऐ, मारवाड़ी सम्मेलन होजाई शाखा ने वर्ष 2022 में उन्हें 'शाखा रत्न' की उपाधि से सम्मानित किया था। वे कोई भी कार्य दिखाकर करने में विश्वास नहीं रखते थे। उनसे जो भी एक बार मिलता उसको वे अपना बना लेते थे,हर व्यक्ति के सुख दुख में आगे खड़े मिलते। आज उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से 2:30 बजे निकली जिसमें सैकड़ो की तादाद में उनके शुभचिंतक सम्मिलित हुए, शव यात्रा को जेके भवन में लाया गया जहां असम साहित्य सभा की होजाई शाखा, विष्णु मंदिर समिति, आंचलिक ब्राह्मण समाज,अपना मंच, मारवाड़ी पंचायती; मारवाड़ी सम्मेलन;मारवाड़ी युवा मंच (होजाई शाखा), आदर्श दुर्गा पूजा समिति, मारवाड़ी दुर्गाॊत्सव समिति, सांवरिया भक्त मंडल, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की होजाई शाखा, भारतीय अटल सेना महिला मोर्चा के सदस्यों ने उन्हें भावभिन्न श्रद्धांजलि अर्पित की व परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की सद्गति हेतु प्रार्थना की। सभी संस्थाओं के सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि सज्जन कुमार शर्मा के सामाजिक अवदानों को हमेशा याद किया जाता रहेगा। वे हमारी स्मृतियों में सदैव अमर रहेंगे। उनका अंतिम संस्कार आज गंमहीन माहौल में भूतनाथ शमशान में हुआ जहां उनके जष्ट पुत्र मनोज शर्मा ने उन्हें अश्वपूर्ण आंखों से मुखाग्नि दी। वे अपने पीछे धर्मपत्नी, दो पुत्र, दो पुत्रिया सहीत भरा पूरा परिवार छोड़ गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें