मायुमं गुवाहाटी ग्रेटर के 'अपने-अपने राम' कार्यक्रम में बन रहा है एक विशेष संयोग | सामयिक | एपिसोड 2 - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मायुमं गुवाहाटी ग्रेटर के 'अपने-अपने राम' कार्यक्रम में बन रहा है एक विशेष संयोग | सामयिक | एपिसोड 2

 


मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा के सौजन्य से गुवाहाटी गौशाला के वृंदावन गार्डन में अपने-अपने राम कार्यक्रम में विश्व विख्यात राम कथा मर्मज्ञ एवं युग वक्ता डॉ कुमार विश्वास 2 फरवरी 2024 से 4 फरवरी 2024 तक तीन दिन अपना प्रवचन देंगे। युवा मंच के राष्ट्रीय इतिहास में इस तरह का वृहद रूप से आयोजन होने वाला यह प्रथम कार्यक्रम होगा। जिसकी रूपरेखा निर्धारित करने के उद्देश्य से समाज बंधुओ की एक सभा शाखा अध्यक्ष श्री राम भट्टर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस सभा में समाज बंधुओ द्वारा अनेक सुझावों को सुनकर कार्यक्रम की तैयारी को आगे बढ़ने का प्रस्ताव ग्रहण किया गया। इस कार्यक्रम में मंच पर स्वागताध्यक्ष रितेश खटेड, संरक्षक अशोक धानुका, विजय सिंह डागा, कार्यक्रम टाइटल प्रायोजक निर्मल श्यामसुखा, सह प्रायोजक विनोद सोनी, अजय वर्मा, कार्यक्रम के चैयरमेन राहुल अग्रवाल, को-चैयरमैन मनीष अग्रवाल उपस्थित थे। शाखा सचिव हितेश चोपड़ा ने कार्यक्रम संचालन करते हुए मंच गठन के पश्चात सभा की शुरुआत की। शाखा अध्यक्ष श्री राम भट्टर ने स्वागत भाषण देकर सभी का स्वागत किया। स्वागत अध्यक्ष रितेश खटेड ने समाज बंधुओ से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम युवा मंच के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा। इस कार्यक्रम से अर्जित की हुई आय को विभिन्न सामाजिक कार्यों के अलावा आर्थिक रूप से पिछड़ी हुई दस विद्यालयों में छात्र व छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय निर्माण के अलावा फैंसी बाजार के आसपास क्षेत्र में युवा खेल भवन का निर्माण करना प्रस्तावित है। इस खेल भवन में जिम ,योगाभ्यास के अलावा छत पर क्रिकेट अभ्यास का प्रावधान भी प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम को सिर्फ युवा मंच का ही कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह समाज बंधुओ का कार्यक्रम है। इस बात की घोषणा भी उन्होंने अपने संबोधन में की। चैयरमेन राहुल अग्रवाल ने कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए अब तक की तैयारी का ब्यौरा समाज बंधुओ के समक्ष रखा एवं उनसे सुझाव भी मांगे। संरक्षक अशोक धानुका, विजय सिंह डागा के अलावा आनंद पोद्दार, मनोज अग्रवाल, विनोद सोनी ने कई बहुमूल्य सुझाव दिए। कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलने के लिए स्वागताध्यक्ष के रूप में रितेश खटेड, चैयरमेन पद के लिए राहुल अग्रवाल को तथा को-चैयरमैन पद के लिए मनीष अग्रवाल के अलावा संरक्षण समिति व संयोजक समिति का भी गठन किया गया। जिसमें संरक्षण समिति के मुख्य संरक्षक कैलाश लोहिया, संरक्षण के रूप में अशोक धानुका, आनंद पोद्दार, ललिता जैन, महेश मित्तल, मनोज अग्रवाल, प्रदीप भडेच, प्रवीण काबरा, रामगोपाल सोनी, रामावतार भारतीय, ऋषि गुप्ता, रतन शर्मा, सुभाष सिकरिया, विजय सिंह डागा और गौतम कंस्ट्रक्शन को मनोनीत किया गया। संयोजक समिति में अजय वर्मा, अमित जैन, विशाल खेमानी, चिराग अग्रवाल, मनीष जैन, रवि पसारी, सिद्धार्थ गाडोदिया, सुमित गोयल, विवेक चौधरी और विनीत मित्तल को मनोनीत किया गया। सभा में मायुमं ग्रेटर शाखा के सदस्यों के अलावा अन्य कई समाज बंधु उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें