निखिल कुमार मुन्दड़ा
होजाई। असम लोक सेवा आयोग की परीक्षा में होजाई के विशाल कुमार ने 36वां स्थान कर एपीडीसीएल में नियुक्ति प्राप्त की है। विशाल कुमार होजाई के एतिहासिक गांधी विद्यापीठ स्कूल से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण हुए थे। साथ ही विशाल कुमार के पिता वीरेंद्र सिंह गांधी विद्यापीठ स्कूल में सहायक शिक्षक हैं। उनका घर होजाई के गोलाघटिया बस्ती में है। लोक सेवा आयोग में उत्तीर्ण होने पर उनके शुभचिंतकों में खुशी है। उक्त जानकारी शिक्षक शिवदयाल सिंह ने दी। मिली जानकारी के अनुसार असम लोक सेवा आयोग की परीक्षा का परिणाम 19 फरवरी को घोषित हुआ था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें