कौन हैं ये किसान जो 500 ट्रैक्टर के काफिले से निकला, मजंर देख डर गई पुलिस - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कौन हैं ये किसान जो 500 ट्रैक्टर के काफिले से निकला, मजंर देख डर गई पुलिस

 


दिल्ली की ओर जाने की तैयारी कर रहे बड़े किसान नेता रामपाल जाट को आज सवेरे राजस्थान पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनको अज्ञात जगह पर ले जाया गया है, उनके बारे में फिलहाल उनके समर्थकों को कोई जानकारी नहीं मिल रही है। वे हजारों किसानों को लकर दिल्ली कूच करने की तैयारी कर रहे थे। रूट तय करने और कूच करने से पहले पुलिस ने उनको उठा लिया।


किसान नेता रामपाल जाट अजमेर जिले के सील अराई गांव में किसानों को जमा कर रहे थे। सोशल मीडिया पर उनके बारे में जानकारी फैलने के बाद अब गांव में बड़ी संख्या में किसान जुटना शुरू हो गए हैं। वहीं खबर लगते ही राजस्थान पुलिस भी अलर्ट हो गई और मौके पर गिरफ्तार करने के लिए पहुंची।


दरअसल, किसान नेता रामपाल जाट किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और कई राजनीतिक पार्टियों से जुड़े रहे हैं। वे वर्तमान में आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे हैं। रामपाल जाट के बारे में पुलिस को सूचना मिली थी। जाट किसानों से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं और उनको लेकर कई बार धरने और प्रदर्शन तक करते रहे हैं। उनको हिरासत में लेने के बाद विरोध शुरू हो रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें