1. FASTag KYC
अभी तक के निर्देश के अनुसार, 1 अप्रैल, 2024 से बिना केवाईसी अपडेट वाले सभी फास्टैग अकाउंट और डिवाइस को डिएक्टिवेटकर दिए जाएंगे।
2. SBI Credit Card
1 अप्रैल से एसबीआई के AURUM, SBI Card Elite, SBI Card Elite Advantage, SBI Card Pulse और SimplyCLICK SBI Card समेत कुछ कार्ड्स पर रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलेंगे।
3. YES Bank Credit Card
येस बैंक के ऐसे कस्टमर्स जो एक कैलेंडर क्वार्टर में कार्ड से 10 हजार रुपए खर्च करते हैं, 1 अप्रैल, 2024 से कॉम्प्लिमेंट्री डोमेस्टिक लाउंज एक्सेस के लिए एलिजिबल हो जाएंगे।
4. ICICI Bank Credit Card
ICICI बैंक यूजर पिछली कैलेंडर तिमाही में 35 हजार रुपए खर्च करके एक कॉम्प्लिमेंट्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस पा सकते हैं। पिछली तिमाही में खर्च से अगली तिमाही के एक्सेस अनलॉक होंगे।
5. Ola Money Wallet
ओला मनी स्मॉल छोटे प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट (PPI) वॉलेट पर स्विच करने जा रहा है। इससे 1 अप्रैल, 2024 से वॉलेट में हर महीने 10 हजार रुपए ही डाल पाएंगे।
6. PAN-Aadhaar Link
अभी तक की जानकारी के मुताबिक, पैन को आधार से लिंक करने की लास्ट डेट 31 मार्च, 2024 है, जोपैन कार्डहोल्डर अपने पैन को आधार से लिंक नहीं करेंगे, 1 अप्रैल से इनएक्टिव हो जाएंगे।
7. NPS Account
PFRDA ने NPS अकाउंट्स के लिए लॉग-इन पर नया स्टेप जोड़ा है। अब सब्सक्राइबर्स के लिए CRA सिस्टम के एक्सेस पासवर्ड बेस्ड यूजर्स के लिए टू- फैक्टर आधार बेस्ड ऑथेंटिकेशन जरूर होगा।
8. IRDAI Policy Surrender Value
1 अप्रैल से इंश्योरेंस पॉलिसी सरेंडर का नया नियम आ रहा है। अब पालिसी सरेंडर की अवधि से सरेंडर वैल्यू तय होगी। मतलब जितनी ज्यादा पालिसी सरेंडर अवधि होगी उतनी ज्यादा वैल्यू मिलेगी।
9. e-Insurance
IRDAI के नए नियम के अनुसार, 1 अप्रैल से इंश्योरेंस पॉलिसी का डिजिटाइज्ड फॉर्मेट जरूरी होगा। पॉलिसी खुलवाने पर ई-इंश्योरेंस अकाउंट खुलेगा। इससे ग्राहक अपनी पॉलिसी मैनेज कर पाएंगे






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें