राजस्थान सिंगर का ऑडिशन गुवाहाटी में 28 अप्रैल को - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

राजस्थान सिंगर का ऑडिशन गुवाहाटी में 28 अप्रैल को

 


गुवाहाटी. राजस्थान के नंबर वन न्यूज चैनल फर्स्ट इंडिया न्यूज़ द्वारा हाल ही मे फर्स्ट इंडिया नाम से एक ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया है। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सुपर सिंगर ,राजस्थान सुपर सिंगर का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी ब्रांड एंबेसडर प्रसिद्ध बाॅलीवुड गायिका अलका याज्ञनिक हैं। इसका ऑडीशन राजस्थान के 12 शहरों में शुरू हो चुका हैं । राजस्थान से बाहर इसके लिए ऑडीशन गुवाहाटी, दुबई और केलीफॉर्निया में आयोजित किए जायेगें। इसी क्रम में गुवाहाटी में 28 अप्रैल को माछखुवा स्थित आईटीए सेंटर में ऑडिशन आयोजित होगा।इस ऑडिशन का फॉर्मैट भी जारी कर दिया गया है। प्रतिभागी की उम्र 16 से 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है।ऑडिशन के लिए प्रतिभागी की शैक्षणीक योग्यता कोई मायने नहीं रखती । 

 प्रतिभागी को कोई हिन्दी फिल्मी गाना या गजल निर्णायक मंडली के सामने गाना होगा । राजस्थानी गाना भी गाया जा सकता है। लेकिन इसमें संभव है निर्णायक प्रतिभागी से हिन्दी गाना गाने को ही कहें। गाने की समय सीमा लगभग 2 मिनट की होगी। हालांकि यह निर्णायक पर निर्भर करता है कि वे इससे ज्यादा भी सुन सकते हैं या फिर गाए गए गाने के अलावा किसी अन्य गाने को गाने के लिए भी कह सकते हैं।प्रतिभागी को गाना बिना किसी ट्रैक के गाना होगा। हालांकि सुर लेने के लिए की- बोर्ड, तबला या ढोलक बजाने वाले म्यूजिशीयन होगे। जो गाने के दौरान रीदम भी देंगे। काराओके ट्रैक की अनुमति नहीं होगी। प्रतिभागी किसी म्यूज़िकल इंस्ट्रूमेंट के साथ भी गा सकते हैं। जो स्वयं को अपने साथ लाना होगा। यह ऑडिशन विशेष रूप से राजस्थानी प्रवासी प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए ही आयोजित किया जा रहा है। ऑडिशन के अंत में सभी स्थानों से निर्णायक द्वारा तीन प्रतिभागियों को चुना जाएगा। जिन्हें गोल्डन पास और गोल्डन माइक दिया जाएगा।जिसके बाद वे आगे के राउन्ड में भाग ले सकेंगें। प्रारम्भिक ऑडिशन के बाद के अन्य सभी राउन्ड जयपुर में ही आयोजित होंगे। जिसमें बॉलीवुड के तीन प्रख्यात व्यक्ति निर्णायक होंगे। शो के विजेताओं को नकद राशि के अतिरिक्त कुछ अन्य इनाम भी दिए जाएंगे । 

  अन्य जानकारी ऑडिशन के रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर उपलब्ध हैं । 

   इस बारे मे अन्य जानकारी महेश शर्मा एडिटर कोऑर्डिनेशन फर्स्ट इंडिया से 07877888088 से प्राप्त की जा सकती है ।ऑडीशन का समय 28 अप्रैल, 2024 को

 सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। ऑडिशन प्रारंभ होने से पहले आयोजन स्थल पर भी रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। ऑडिशन के लिए रजिस्ट्रेशन फर्स्ट इंडिया प्लस ओटीटी एप पर किया जा सकता है। जिसका शुल्क 299 रुपये मात्र है। जो अनलाइन ही ली जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें