गुवाहाटी में वर्गो लेमिनेट लिमिटेड की डीलर मीट आयोजित; नए उत्पाद के फोल्डर का हुआ विमोचन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी में वर्गो लेमिनेट लिमिटेड की डीलर मीट आयोजित; नए उत्पाद के फोल्डर का हुआ विमोचन



गुवाहाटी। वर्गो लेमिनेट लिमिटेड ने अपने क्षेत्रीय वितरक स्थानीय ट्राईडेन्ट ईन्टरप्राईजेज के सहयोग से गुवाहाटी के होटल विश्वरत्न में पूर्वोत्तर के सभी डीलर्स की एक *बन्धुत्व* नाम से मीट की। डीलर मीट आयोजित करके अपने नए उत्पाद का फोल्डर विमोचन किया,साथ ही नई स्कीम को भी लागू किया। इससे पहले कंपनी के राष्ट्रीय महाप्रबंधक उदय पांडे, आरएसएम अनुराग पांडे, सी एल तिवारी,एम एल माहेश्वरी, कमल गोयल ने दीप प्रज्वलित करके बंधुत्व कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जिसमें गुवाहाटी एवं गुवाहाटी के बाहर से कई वितरक उपस्थित थे।स्वागत भाषण में स्थानीय क्षेत्रीय वितरक की ओर से श्री सी.एल. तिवारी ने सभी का स्वागत किया व 11 वर्षों से सहयोगी बने रहने के लिए सभी डीलर्स का आभार प्रकट किया एवं भविष्य में सहयोग बनाये रखने की अभिलाषा रखी। श्री उदय पांडे ने भाषण देते हुए कंपनी के बारे में बोलते हुए कहा कि यह कंपनी लेमिनेट की क्षेत्र में एशिया की सबसे बड़ी कंपनी है। सन 1993 में स्थापित हुई यह कंपनी 28 सालों का सफर तय करके आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गई है। स्वर्गीय राम प्रसाद अरोड़ा ने वर्गों के संस्थापक थे। सन 1997 में वर्गों ने पंजाब के बारबाला फैक्ट्री में बोर्ड का प्रोडक्शन शुरू किया। पहले दशक में ही कंपनी ने वर्गों बोर्ड, वर्गों लेमिनेट लॉन्च किया। 2005 में वर्गों इंडस्ट्री के नाम से हिमाचल की तालांब में एक ओर लैमिनेट कंपनी की स्थापना की। वर्गो होम डेकोर प्रोडक्ट का एक प्रसिद्ध मैन्युफैक्चर है। यह अपने ग्राहकों को श्रेष्ठ गुणवत्ता वाले उत्पाद मुहैया करवाता है। वर्गो लैमिनेट, वर्गो प्लाईवुड, लेमिनेट प्लाईवुड, अमोनियम ब्रांड प्रोडक्ट्स ,ईसीपी, पीसी लेमिनेट, वेस्ट रूम केमिकल्स और फार्मा के क्षेत्र में सबसे बड़ा मल्टी मैन्युफैक्चरर और मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर है।इसके पास 10 लाख स्क्वायर फीट से भी ज्यादा की मैन्युफैक्चरिंग जगह है।वर्गो को उच्चतम गुणवत्ता के उत्पादन के लिए जाना जाता है। यह विश्व स्तरीय प्रीमियम प्रोडक्ट की रेंज भी है। अंतिम उपभोक्ताओं को उच्चतम दर्ज की गुणवत्ता उपलब्ध कराना एवं उन्हें उचित दामों में अपने उत्पाद मुहैया कराना ही इसका मुख्य उद्देश्य है। वर्गो लैमिनेट ने चार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी शाखाएं खोली है। इसमें आज चार हजार आठ सौ कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। इसके तेरह मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। इसकी बियालीस शाखाएं हैं। और चार सौ डिस्ट्रीब्यूटर है तथा इसके बाईस हजार डीलर्स है। साठ से अधिक देशों में इसके उत्पादन का निर्यात होता है।वर्गो के पास दो हजार से भी अधिक डिजाइन मौजूद है। यह कंपनी 2017 तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस तरह छा गया कि आज विश्व में भी इसकी गुणवत्ता की चर्चा होती है। भारत में राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में इसके प्लांट है। सन 2018 में फार्मा में प्रवेश करते हुए हिमाचल प्रदेश में फार्मा फैक्ट्री की स्थापना कर एक नया आयाम स्थापित किया। आज इसके नए प्रोडक्ट की फोल्डर की लॉन्चिंग होते ही ग्राहकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और सभी ने नए प्रोडक्ट की सराहना की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें