लखीमपुर से राजेश राठी की रिपोर्ट
युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति के नारे के साथ हुआ मंच कार्यलय का लोकार्पण
लखीमपुर. लखीमपुर शहर के गोपीनगर कॉलोनी स्थित जनसेवा ट्रस्ट भवन में आज दोपहर 11:30 बजे मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र भट्टड़ ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति का नारा लगाते हुए किया नवनिर्मित मारवाड़ी युवा मंच के कार्यालय का लोकार्पण। मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र भट्टड़ के आवागमन पर मारवाड़ी युवा मंच की लखीमपुर शाखा ने ढोल नगाड़े और पुष्प वर्षा के साथ किया भव्य स्वागत। इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच और मारवाड़ी युवा मंच की प्रगति शाखा के पदाधिकारियों और सदस्यों के अलावा सैकड़ों कि संख्या में समाज बंधु उपस्थित थे। नवनिर्मित मारवाड़ी युवा मंच कार्यलय के लोकार्पण के पश्चात मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष मयंक झंवर की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन नवनिर्मित कार्यालय में किया गया था। उक्त सभा के मंच पर मारवाड़ी युवा मंच की लखीमपुर शाखा के अध्यक्ष मयंक झंवर, शाखा सचिव विक्रम मूंधडा, निवर्तमान अध्यक्ष आरव लखोटिया, प्रांतिय कार्यकारणी सदस्य सुरेंद्र मूंधडा, मण्डल बी के मंडलीय उपाध्यक्ष मनोज भारद्वाज, राष्ट्रीय निर्देशक राज चौधरी और राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र भट्टड़ को मंचासिन कर सभा का शुभारंभ किया गया। सभा प्रारंभ के पूर्व मंचासिन राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र भट्टड़ का असम की परंपरा के अनुसार असमिया फूलाम गमछा, जापी और होराई से तालियों की गड़गड़ाहट के साथ तथा अन्य सभी मंच आसीन पदाधिकारियों का शब्दों की वाणी से सम्मान किया गया। सम्मान की इस कड़ी के पश्चात भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर असम का जातिय संगीत गाकर सभा का शुभारंभ किया गया। उसके बाद मारवाड़ी युवा मंच के निवर्तमान अध्यक्ष आरव लखोटिया ने सभा को संबोधित करते हुए सम्मानित मंच पर आसीन पदाधिकारियों और उपस्थित समाज बंधुओं को संबोधित करते हुए मंच परिवार की ओर से उन सभी का अभिनंदन किया। उसके बाद नरेश दिनोदिया ने लखीमपुर मारवाड़ी युवा मंच के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मारवाड़ी युवा मंच की लखीमपुर शाखा का गठन सन 1984 में श्याम सुंदर शारडा के नेतृत्व में किया गया था जो आज सुचारु रुप से जनकल्याण मुल्क कार्य करते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में तीव्र गति से कार्य कर पूरे मारवाड़ी समाज को गौरवांछित करने में किसी प्रकार की कोई और कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच की लखीमपुर शाखा राज्य में ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने जनकल्याण मुल्क कार्यों के बलबूते पर अपनी एक अलग पहचान बनाने में सक्षम हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि मारवाड़ी युवा मंच ऑक्सीजन सेवा, एंबुलेंस सेवा, शव वाहिनी सेवा, अमृतधारा प्रकल्प, रक्तदान, कैलिपर कैंप, इत्यादि जैसी जनकल्याण मुल्क सेवा बिना किसी जात पात के भेदभाव किए काफी लंबे समय से निस्वार्थ भाव से करती आ रही है जिसके कारण आज पूरा का पूरा मारवाड़ी समाज अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस और शव वाहिनी सेवा को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच की लखीमपुर शाखा को सिलीगुड़ी में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उसके पश्चात मनोज भारद्वाज, राज चौधरी, सुरेंद्र भट्टड, मयंक झंवर, एन के राठी, रामेश्वर तापड़िया, राजेश मालपानी और बलवान शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए अपने अपने विचार रखे। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र भट्टड़ ने सभा को संबोधित करते हुए कहां की मारवाड़ी युवा मंच की लखीमपुर शाखा का अपना एक कार्यलय बनाने का जो सपना काफी लंबे समय से था वह आज पूरा हो गया। उसके लिए उन्होंने मारवाड़ी युवा मंच की लखीमपुर शाखा के अध्यक्ष मयंक झंवर और उनकी पूरी कार्यकारिणी के अलावा समाज बंधुओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्य सभी के सहयोग से संपन्न हुआ है लेकिन कार्य को संपन्न करने के लिए नेतृत्व में इच्छा शक्ति का होना अति आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि नेतृत्व में इच्छा शक्ति होने पर असंभव से भी असंभव कार्य संभव हो जाते हैं जो आज मयंक झंवर और उनकी टीम ने इस नवनिर्मित कार्यलय का लोकार्पण कर यह साबित कर दिया। उन्होंने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच का मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं को सशक्त कर समाज सेवा और खेलकूद के छेत्र में आगे लाना है। उन्होंने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच की लखीमपुर साखा का जो लखीमपुर जिले को विकलांग मुक्त जिला बनाने का जो प्रयास किया जा रहा है उसके लिए उन्होंने मारवाड़ी युवा मंच की लखीमपुर शाखा का तह दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिना किसी जात-पात, ऊंच-नीच के सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं उससे सभी को सीखने की आवश्यकता है कि सामाजिक कार्य कैसे किए जाते हैं।उन्होंने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच की लखीमपुर शाखा के इतिहास में आज के इस दिन को सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। आज के इस कार्यक्रम का मंच संचालन नरेश दिनोदिया ने किया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें