गणगौर समिति छत्रीबाड़ी ने तीज सिंझारा आयोजित किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गणगौर समिति छत्रीबाड़ी ने तीज सिंझारा आयोजित किया



गुवाहाटी। राजस्थानी महिलाओं की सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था नखराली गणगौर समिति छत्रीबाडी ने अपना चतुर्थ वार्षिक समारोह मे राजस्थानी संस्कृतिक कार्यक्रम गणगौर तीज सिंजारा के साथ मनाया। इस अवसर पर राजस्थानी परिधान पहने माथे पर साफा लगाकर महिलाओं ने गणेश जी के आगे दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समिति की प्रमुख चंद्रकांता घोड़ावत ने बताया कि नखराली गणगौर समिति राजस्थानी लोक पर्व गणगौर, तीज उत्सव के अलावा सामाजिक कार्यों में भी अपना सहयोग देती आ रही है। लगातार चार साल से हमारी यह गतिविधियां सुचारु रूप से चल रही है। कार्यक्रम में कृतिका घोड़ावत ने खम्मा घणी म्हारा राठौडा गीत नृत्य प्रस्तुत किया। चंद्रकांता घोड़ावत ने पोस्टमैन गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा अन्य महिलाओं ने भी लोक नृत्य प्रस्तुत किया।इस अवसर पर सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार निक्की खेमका, द्वितीय पुरस्कार दिव्या चौरडिया और तृतीय पुरस्कार मंजू सेठिया को दिया गया। गीत नृत्य प्रतियोगिता में दो ग्रुप बनाए गए। जिसमें प्रथम ग्रुप में प्रथम पुरस्कार सुषमा बोथरा, द्वितीय पुरस्कार दिव्या एंड जय श्री कोठारी और तृतीय पुरस्कार मधु और वर्षा को प्राप्त हुआ।द्वितीय ग्रुप में प्रथम पुरस्कार मोक्ष कुंडलिया, द्वितीय पुरस्कार कृतिका घोड़ावत और तृतीय पुरस्कार तनिष्का कोठारी ने प्राप्त किया। नृत्य में बच्चों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया। इस कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में दिव्या सिवोटीया और नूपुर अग्रवाल ने सहयोग दिया। चतुर्थ वर्ष पूर्ति के उपलक्ष्य में सभी सदस्योंओ ने केक काटकर खुशियां मनाई एवं हाउजी तथा लकी ड्रा का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिल्पा, प्रियंका और सविता ने किया। कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज की कई महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें