गुवाहाटी। युवा भारती के अंतर्गत सांस्कृतिक संस्था श्री गणगौर तीज महोत्सव समिती द्वारा गणगौर विसर्जन मेले का भव्य आयोजन फैंसी बाजार के लाचित घाट में दोपहर से शाम तक किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं ने राजस्थानी परिधान पहनकर और गणगौर माता के विदाई गीत गाते हुए उन्हें विसर्जन किया। इस कार्यक्रम में असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने समाज की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा हर त्यौहार किसी न किसी घटना क्रम से जुड़ा हुआ है। इसे हम सिर्फ मनाने के लिए ही आयोजन नहीं करते हैं। आज के दिन शिव ने पार्वती को सौभाग्यवती का आशीर्वाद दिया था। पार्वती ने आज ही के दिन यह आशीर्वाद महिलाओं को सौभाग्यवती होने के लिए दे दिया। राजस्थान के हर गांव में हर जाति के लोग गणगौर का त्यौहार मनाते हैं। इससे पूर्व समिति के अध्यक्ष विशाल भातरा ने सभी को गणगौर तीज की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम के संयोजक विवेक सांगानेरिया ने बताया कि ब्रह्मपुत्र घाट का निर्माण कार्य होने के चलते सभी माता बहनों ने गणगौर की प्रतिमा को समिति के कार्यकर्ताओं को सौंपा। इस अवसर पर सीताराम ठाकुर बाड़ी, गोविंद देव ठाकुर बड़ी, गणेशगुड़ी राम जानकी वल्लभ मंदिर की बड़ी गणगौर को पालकी में सजाकर घाट पर लाया गया। रंगीलो राजस्थान द्वारा राजस्थानी लोक गीत के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें सभी महिलाओं ने भी नृत्य किया। गायिका संपत चांडक और मीनाक्षी बुच्चा ने भी लोकगीत प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग देने के लिए श्री राणी सती सत्संग समिति, महिला समिति, चेतना लेडिस क्लब, मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा, मारवाड़ी युवा मंच की कामाख्या शाखा, मारवाड़ी महिला एकता मंच, श्री ढांढण शक्ति महिला समिति, बैद्यनाथ आसाम कांवरिया सेवा समिति, असम बैद्यनाथ युवा कावड़ संघ, गुवाहाटी युवा कावड़ संघ, छाजल अमरी शक्ति समिति, मारवाड़ी अस्पताल, लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद और श्रीराम सेवक गण को उनकी सेवाओं के लिए राज्यपाल के कर कमल से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। समिति के सचिव मनमोहन सिकारिया ने सभी महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय गुप्ता, लोकसभा उम्मीदवार बिजुली कलिता, पार्षद प्रमोद स्वामी, सौरभ झुनझुनवाला, पूर्व सांसद रोमन डेका ,अशोक भराली, भाजपा मंडल अध्यक्ष विपुल दास, मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालान, प्रांतीय महामंत्री सुभाष सुराणा,मंडलीय उपाध्यक्ष मितेश सुराणा को भी दुपट्टा पहना कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय मोर, अजय अग्रवाल,दिनेश सिकरिया, विक्की बाजोरिया, और राजू तिवाडी के अलावा अन्य कई सदस्यों ने अपना सक्रिय सहयोग दिया।
!->
श्री गणगौर तीज महोत्सव समिति का गणगौर विसर्जन मेला का भव्य आयोजन
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें