निखिल कुमार मुन्दडा
होजाई। जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव के लिए जिला प्रशासन ने एक निर्देश जारी किया है। जिला प्रशासन के अतिरिक्त आयुक्त और सर्व शिक्षा मिशन अभियान के जिला समन्वयक बोनी इनाम शादाब ने जिला आयुक्त लाचित कुमार दास के अनुमोदन से जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों को एक निर्देश जारी कर 27 मई से प्राथमिक विद्यालय की कक्षाएं प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं माध्यमिक विद्यालय की कक्षाएं प्रातः 8 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेंगी और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेंगे। जिला प्रशासन द्वारा अगली सूचना जारी होने तक विद्यालयों की समय सूची यही रहेगी।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें