गुवाहाटी: इंटरनेशनल मेगा इवेंट का समर कैंप आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी: इंटरनेशनल मेगा इवेंट का समर कैंप आयोजित


गुवाहाटी। इंटरनेशनल मेगा इवेंट एवं जेसीआई गुवाहाटी ब्रिज वुमेन'स के संयुक्त तत्वाधान में समर कैंप का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेविका दिव्या सिवोटीया ने फीता काटकर किया। विशिष्ठ अतिथी 18 नंबर वार्ड के पार्षद शंकर चक्रवर्ती ने दीप प्रचलित करके किया। इस अवसर पर उनके साथ असम फिल्म फेयर अवार्ड 2024 की उद्घोषिका जूरि दास, फिटनेस एंड न्यूट्रिशन कोच रुचि बराह,पूर्वोत्तर दिगंबर जैन महिला संगठन की प्रांतीय अध्यक्ष सुधा काला, प्रांतीय महामंत्री सुनीता अजमेरा, मायुमं शिरोज शाखा की अध्यक्ष लक्ष्मी (अंजलि) जैन, आलोक सेठिया, शालिनी हंसारिया उपस्थित थी। इंटरनेशनल मेगा इवेंट की फाउंडर रश्मि पेडीवाल ने बताया कि इस समर कैंप में 30 तरह के स्टाॅल लगे हुए हैं। जिनमें डिजाइनदार कपड़े,आकर्षक ज्वेलरी, प्लास्टिक के विभिन्न तरह के सामान एवं अन्य कई सामग्रियां उपलब्ध थी।जेसीआई ब्रिज वूमेन की अध्यक्ष कोमल जैन ने बताया कि हम हर साल इस तरह का समर कैंप लगते हैं। जो आगे भी लगाते रहेंगे। समर कैंप में ग्राहकों की भीड़ भी देखी गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```