मायुमं शिवसागर प्रगति शाखा ने जल सेवा में अनोखी पहल की - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मायुमं शिवसागर प्रगति शाखा ने जल सेवा में अनोखी पहल की



शिवसागर। मारवाड़ी युवा मंच की शिवसागर प्रगति शाखा ने जल सेवा 'प्याऊ का आरंभ किया। यह पहल "जल ही जीवन है" के विचार को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 


इस कार्यक्रम की शुरुआत शाखा की अध्यक्षा पायल अग्रवाल के संबोधन से हुई। जिसमें उन्होंने उपस्थित अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद किया। मुख्य अतिथि प्रदीप खेमका अध्यक्ष खेमका मातृ सदन एवम विशिष्ठ अतिथियों में रूपचंद करनानी, मारवाड़ी सम्मेलन के सचिव; श्रीमती कृष्णा खेमका नारायण रेकी से और उमेश बलदेवा मीडिया पार्टनर शामिल थे।शाखा की निवर्तमान अध्यक्ष कबिता ने सबका तिलक किया और कृष्णा ने प्याऊ पर स्वस्तिक बनाया।


श्रीमती कृष्णा खेमका ने अपने संबोधन में इस नेक कार्य को करने की लंबे समय से इच्छा जताई और प्रगति शाखा के इस पहल की सराहना की। रूपचंद करनानी और प्रदीप खेमका ने भी शाखा की प्रशंसा करते हुए इस महान कार्य में समर्थन देने का आश्वासन दिया। साथ ही कृष्णा,रुपेश,आर्यन एवम निधि ने एक एक हफ्ते की प्याऊ प्रायोजित की।



आज से शुरू हुई यह 'प्याऊ सेवा पूरे शिवसागर में तीन महीने तक घूमेगी।जिससे कड़ी धूप में चलने वाले या काम करने वाले लोग और पानी खरीदने में असमर्थ लोग आसानी से पानी प्राप्त कर सकेंगे।इस प्रकार, मारवाड़ी युवा मंच शिवसागर प्रगति शाखा ने समाज सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है, जिससे समाज के वंचित वर्ग को लाभ होगा।इस कार्यक्रम की संयोजिका बिनीता बुकरेडिया हैं। और इस प्याऊ को आगे बढ़ाने में रंजना शर्मा, रीमा अग्रवाल एवम प्रीतिका जालान का विशेष योगदान रहा। और बाबुल दादा हमारे रिक्शा चालक की मदद से यह संभव हो पाया है।


साथ ही हमने 30 पानी के गेलन का उद्घाटन अतिथिगनों ने किया। और इसे जरूरतमंद की हफ्ते भर की सेवा के लक्ष्य से चार अलग अलग स्थान पर रखने का संकल्प किया है। बिनीता बुकरेडिया ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। शाखा की सदस्य बिनीता बुकरेडिया, बंदना अग्रवाल, कविता सिक्तिया, रिचा शर्मा, स्वीटी गोयल, निधि अग्रवाल, नीतू बाहेती, पायल बुधिया, कंचन अग्रवाल, रीमा अग्रवाल, अंशु शर्मा, रंजना शर्मा, पायल अग्रवाल तथा स्वप्ना धानुका गोयल इस कार्यकर्म में मौजूद थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```