मातृ दिवस के उपलक्ष्य में सम्मेलन की महिला शाखा ने वरिष्ठ महिलाओ का सम्मान किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मातृ दिवस के उपलक्ष्य में सम्मेलन की महिला शाखा ने वरिष्ठ महिलाओ का सम्मान किया


गुवाहाटी। मातृ दिवस के उपलक्ष्य में मारवाड़ी सम्मेलन की महिला शाखा के एक प्रतिनिधी मंडल ने अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की संस्थापक अध्यक्ष प्रेमलता खंडेलवाल तथा दिगंबर जैन महिला समिति की अध्यक्ष रतन प्रभा सेठी को उनके निवास स्थान पर जाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सदस्योंओ ने श्रीमती खंडेलवाल को तिलक लगाकर पुष्प वर्षा से उनका अभिनंदन किया एवं मुंह मीठा करने के पश्चात माला व दुपट्टा पहनाया। इसके अलावा प्रतीक चिन्ह, कलम और अन्य उपहार देकर उनसे आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा ने कहा कि जैसे मां परिवार को पालन पोषण करने वाली होती है, वैसे ही प्रेमलता खंडेलवाल ने भी संस्था का पालन पोषण करके इसे आगे बढ़ाया है। हम भी सभी सदस्याये उनके पद चिन्हो पर चलती हुई अपनी संस्था का पालन पोषण करेंगे। श्रीमती शर्मा ने आगे कहा कि समाज की बुजुर्ग महिलाओं के साथ आपसी मेल जोल की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने के लिए घर-घर जाकर पूरे वर्ष उनको सम्मानित किया जाएगा एवं उनसे आशीर्वाद तथा मार्गदर्शन भी लिया जाएगा। इस अवसर पर भाव विभोर होती हुई प्रेमलता खंडेलवाल ने कहा कि निवास स्थान पर आकर इस तरह से सम्मान करने की परंपरा सराहनीय है। इससे आपसी मेलजोल तो बढ़ता ही है तथा अपनत्व की भावना भी पनपती है। सदस्याओं को भी अपने परिवार को ध्यान में रखते हुए समाज सेवा करनी है और इसके साथ ही राष्ट्र का कल्याण भी करना है। समाज व राष्ट्र के अलावा धर्म के रास्ते पर भी सदस्याओं को चलना है। श्रीमती खंडेलवाल ने सभी सदस्योंओ को पांच-पांच पुस्तक का एक सेट उपहार भी दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष संतोष शर्मा ने भजन सुनाया जिसकी धुन पर सदस्योंओ ने नृत्य भी किया। सभी सदस्योंओ ने श्रीमती खंडेलवाल को प्रणाम कर उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया। रतन प्रभा सेठी ने भी अपने संबोधन में महिला शाखा के इस प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया। श्रीमती सेठी ने अपनी स्वयं रचित पुस्तक भी शाखा सदस्योंओ को उपहार स्वरूप दी। इस कार्यक्रम की संयोजिका निकिता सांखला, बिंदु मोहता, ज्योति शर्मा और शांति कुंडलिया थी। कार्यक्रम में शाखा सलाहकार सरल काबरा, सचिव मंजू भंसाली, सह मंत्री संगीता बड़जात्या, रश्मि जैन, सुमन शर्मा व अन्य सदस्याए उपस्थित थी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें