मायुमं शीरोज शाखा ने रिश्तों की एक शाम कार्यक्रम का आयोजन किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मायुमं शीरोज शाखा ने रिश्तों की एक शाम कार्यक्रम का आयोजन किया



गुवाहाटी। मारवाड़ी युवा मंच की शीरोज शाखा ने रिश्तो की एक शाम नामक पारिवारिक कार्यक्रम फैंसी बाजार स्थित महावीर स्थल में आयोजित किया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में श्री दिगंबर जैन महिला समिति की अध्यक्षता रतन प्रभा सेठी, विशिष्ठ अतिथि के रूप में तेरापंथ सभा गुवाहाटी के पूर्व अध्यक्ष बसंत सुराणा, पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के मीडिया सेल के सलाहकार संपत मिश्र, प्रांतीय मंडलीय उपाध्यक्ष मितेश सुराणा एवं शाखा अध्यक्ष लक्ष्मी जैन ने दीप प्रज्वलित करके किया।इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष लक्ष्मी जैन ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि रिश्तो की एक शाम ऐसा कार्यक्रम है जिसमें स्थानीय आठ कवियों की एक मंडली द्वारा पारिवारिक कविताओं के माध्यम से रिश्तों को सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोकल फोर लोकल नारे से प्रेरणा लेते हुए हमने गुवाहाटी के स्थानीय कवियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया। जबकि देखा यह जाता है कि कवि सम्मेलन में बाहरी राज्यों से महंगे महंगे कवि आकर कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक तनसुख राय रतनलाल ज्वेलर्स के प्रतिनिधि के अलावा अन्य सह प्रायोजकों को सम्मानित किया गया। मुख्य कार्यक्रम में कवियत्री पुष्पा सोनी, कांता अग्रवाल, तृप्ति काबरा,प्रज्ञा माया शर्मा, निशा शर्मा, प्रतिभा शर्मा और कवि किशोर अग्रवाल व मनोज चांडक ने अपनी-अपनी कविताओं के माध्यम से दर्शकों को बांधे रखा। इस कार्यक्रम में मारवाड़ी हिंदी पुस्तकालय ट्रस्ट बोर्ड के नारायण खाकोलिया, सिद्धार्थ नवलगड़िया, दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष महावीर जैन, ताराचंद ठोलिया, मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी शाखा के अध्यक्ष राहुल शर्मा, बेलतला शिखर शाखा के अध्यक्ष अविनाश अग्रवाल, गुवाहाटी ग्रेटर शाखा के निवर्तमान अध्यक्ष राम भट्टर, गुवाहाटी समृद्घि शाखा की अध्यक्ष अंजू शर्मा, कामाख्या शाखा व अमृत उदय शाखा के सदस्य अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित थे। इसके अलावा मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा की सचिव मंजू भंसाली और उपाध्यक्ष संगीता बडजात्या, पूर्वोत्तर प्रदेशीय दिगंबर जैन महिला संगठन की प्रांतीय अध्यक्ष सुधा काला, ग्लोबल महासभा की अध्यक्ष बीणा छाबड़ा उपस्थित थी। शाखा की निवर्तमान अध्यक्ष ज्योति डागा ने अपने संबोधन में शीरोज शाखा के गठन काल से लेकर अब तक की कार्यों के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन पायल जैन और श्रुति जैन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा सचिव ख्याति जैन , कोषाध्यक्ष स्वाति अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजिका विनीता जैन, उपाध्यक्ष शिक्षा जैन, सह मंत्री भावना जैन व आरती चौहान के अलावा सभी सदस्योंओ ने उपस्थित होकर सहयोग दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें