मायुमं गुवाहाटी समृद्धि शाखा ने समाचार लेखन पर कार्यशाला का आयोजन किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मायुमं गुवाहाटी समृद्धि शाखा ने समाचार लेखन पर कार्यशाला का आयोजन किया

 


गुवाहाटी। मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी समृद्धि शाखा ने फैंसी बाज़ार स्थित मायुमं गुवाहाटी शाखा के कार्यालय मे समाचार लेखन व समाचार फोटो पर कार्यशाला का आयोजन किया।जिसमे पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के मीडिया सेल के सलाहकार संपत मिश्र को शाखा की संस्थापक अध्यक्ष सुमिता बरड़िया ने फूलाम गमोचा पहनाकर उनका स्वागत और कार्यशाला की संयोजिका नेहा काशलीवाल ने इको फ्रेंडली फ्लावर पॉट भेंट किया। कार्यशाला में बतोर प्रशिक्षक पधारे संपत मिश्र ने समाचार लेखन की बारीकियाँ एवं सही प्रारूप सभी शाखा सदस्योंओ को समझाते हुए कहा कि मारवाड़ी युवा मंच के इतिहास में समाचार लेखन विषय पर पहली कार्यशाला करने का श्रेय मायुमं समृद्धि शाखा को जाता है, और गुवाहाटी समृद्धि शाखा के कार्यशाला आयोजित करने की सोच और समझ की सराहना की। कार्यशाला में अध्यक्ष अंजू शर्मा, संस्थापक अध्यक्ष सुमिता बरड़िया, सचिव अरुणा शर्मा,कोषाध्यक्ष बबिता डागा, सह सचिव डॉली चौधरी सहित वंदना अग्रवाल, नेहा काशलीवाल, सोनिया छाबड़ा, रंजना शर्मा, वसुधा शर्मा, संतोष राठी, पूनम जैन ने अपनी मोजुदगी दर्ज कराई। संयोजिका नेहा कशलीवाल ने सभी को धन्यवाद ग्यापन किया। यह जानकारी जनसम्पर्क सचिव सोनिका अग्रवाल ने प्रेस विज्ञपति के माध्यम से दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें