गुवाहाटी। श्री गौ परशुराम कथा की तैयारियां अपने अंतिम चरण में है। समिति की ओर से संतोष शर्मा, प्रदीप पारीक, रामस्वरूप शर्मा, पुखराज राजपुरोहित, रमेश शर्मा जहां परशुराम सेवा सदन में तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। वहीं जितेंद्र शर्मा, पवन पारीक, प्रभात शर्मा, श्याम सुंदर लाटा, गौरव बणसिया, महेंद्र शर्मा, नेमीचंद शर्मा, अमित शर्मा शोभायात्रा सहित अन्य विभिन्न जिम्मेदारियों को पूरा करने में लगे हुए हैं। गौरतलब है कि कल सुबह सात बजे शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम का आगाज हो जाएगा। एटी रोड श्याम मंदिर से होते हुए शोभायात्रा परशुराम सेवा सदन में पूर्ण होगी। कल अपराह्न 3 बजे से कथा का आगाज हो जायेगा। कथा के लिए कमला-श्याम सुंदर लाटा, प्रेमलता-मदनलाल शर्मा और संतोष-सुशील शर्मा 17 से 19 तक अलग-अलग दिन क्रमवार यजमान होंगे। समिति की ओर से संपत मिश्र ने बताया कि रविवार 19 मई को बड़ी एकादशी के दिन श्याम बाबा दरबार भी सजेगा। श्याम ज्योत एवं संकीर्तन के साथ अमृत भंडारा का भी आयोजन होगा। समिति की ओर सभी धर्मप्राण लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया गया है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें