बड़ा ट्रेन हादसा: गुवाहाटी से जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई, कई डिब्बे पटरी से उतरे, 5 की मौत - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बड़ा ट्रेन हादसा: गुवाहाटी से जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई, कई डिब्बे पटरी से उतरे, 5 की मौत

 


एक तरफ आज देश जहां बकरीद के पर्व मना रहा है। वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। ये ट्रेन हादसा रंगापानी और निजबाड़ी के बीच हुई है, जिसमें कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मारी दी है। रेलवे की रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। कंचनजंगा एक्सप्रेस गुवाहाटी से सियालदाह जा रही थी। यह गाड़ी न्यू जलपाई गुड़ी से निकली थी और बिहार के किशनगंज होते हुए सियालदाह जा रही थी। इसी बीच वो निजबाड़ी से पहले खड़ी थी, तभी पीछे से आ रही मालगाड़ी ने रफ्तार में ट्रेन को टक्कर मारी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन, रेलवे अफसर और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू करवाया। इस दौरान ट्रैक से दुर्घटनाग्रस्त बोगियों को हटाकर फंसे पैसेंजर को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है।


घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि कंचनजंगा एक्सप्रेस की 3 बोगियां बेहद बुरी तरह से बर्बाद हो गई है। मालगाड़ी से टक्कर खाने के बाद ऐसी आवाज सुनाई दी मानों जैसे किसी ने बम ब्लास्ट कर दिया हो। एक यात्री ने बताया कि वो ट्रेन के अंदर बैठे हुए थे तभी मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मारी। वो समझ नहीं पाए की आखिर हुए क्या है। चारों तरफ लोग शोर मचा रहे थे। वो भी अन्य लोगों की तरह ट्रेन से उतरकर भागने लगे। इस दौरान कई यात्री बुरी तरह से घायल हो गए हैं और कई लोगों की मारे जाने की खबर है। कई शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```