सबसे ज्यादा वोटों से जीते एमपी के शिवराज सिंह चौहान
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की है। वे विदिशा से करीब 8 लाख 20 हजार वोटों से जीते हैं। उनके सामने कांग्रेस से भानू प्रताप शर्मा खड़े हुए थे। कहा जा रहा है कि देश में इतने अधिक वोटों से कोई नहीं जीता है।
उत्तराखंड में पांचों सीटों पर भाजपा
उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत हुई है। जिसके चलते बीजेपी कार्यालय में जश्न मनाया जा रहा है। सभी मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाईयां दे रहे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी पांचों सीटों पर भाजपा आने पर जनता का आभार व्यक्त किया है।
मीडिया के सामने अपनी बात रखेंगे राहुल गांधी और खड़गे
कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज शाम 05.30 बजे मीडिया से रूबरू होंगे। इसी के दौरान वे मीडिया के सामने अपनी बात रखेंगे। संभावना है कि सीटें बहुमत से कम आने की वजह बताएंगे।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें