गुवाहाटी। नगर की प्रतिष्ठित संस्था पारीक सभा की हुई आमसभा में दिनेश पारिक को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। परशुराम सेवा सदन में निवर्तमान अध्यक्ष मदन पारीक की अध्यक्षता में हुई बैठक में गत वर्ष के कार्यकाल की विस्तार से जानकारी दी गई। वरिष्ठ सदस्य श्याम सुंदर पारीक एवं भंवरलाल पुरोहित की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी के लिए निर्वाचित हुए सदस्यों के नाम की घोषणा की गई। निर्वाचित कार्यकारिणी ने अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से दिनेश पारीक के नाम का चयन किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में पारीक ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए अपनी कार्यकारिणी केआगामी कार्यक्रम की जानकारी दी। नई कार्यकारिणी ने निर्णय लेते हुए समाज के जरूरतमंद छात्रों के लिए 21 लाख की राशि से पारीक शिक्षा कोष की घोषणा सभा में की। शिक्षा कोष के संयोजक शिवकुमार पारीक, सह संयोजक मुकेश पारीक एवं सलाहकार के रूप में सेवानिवृत जिलाधिकारी बाबूलाल शर्मा नियुक्त किए गए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें