मुख्यमंत्री हिमंत ने झारखंड के रांची में असम की डेमोग्राफी में हुए बदलाव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। सीएम इन दिनों झारखंड के दौरे पर है। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें झारखंड का सह प्रभारी बनाया है। मुख्यमंत्री हिमंत से जब रांची आने पर पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मैं झारखंड रिचार्ज होने आया हूं।
असम की डेमोग्राफी में हुए बदलाव को लेकर सीएम हिमंत ने बड़ा बयान दिया है। सीएम हिमंत ने कहा कि असम की डेमोग्राफी में आया बदलाव मेरे लिए एक बड़ा मुद्दा है। असम में मुस्लिम आबादी आज 40% तक पहुंच गई है, जो 1951 में यह 12% थी। हमने कई जिले खो दिए हैं। यह मेरे लिए कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। यह मेरे लिए जीवन और मृत्यु का सवाल है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें