निखिल कुमार मुन्दड़ा
होजाई। होजाई में आज मोहर्रम के जश्न में सैकड़ों मुसलमान शामिल हुए। इस अवसर पर मोहर्रम तज़िया कमिटी ने गांधी मैदान से ताजिया जुलूस निकाला। जुलूस शहर के मुख्य मार्गो से गुजरा। जुलूस के माध्यम से सभी मुसलमानों ने लाठी खेलते हुए और 'या हुसैन' के नारे लगा रहे थे। वहीं पुलिस अधिकारी जुलूस को सुचारू रूप से गुजारने के लिए साथ में आगे बढ़ रहे थे। विशेष रूप से, मोहर्रम इस्लामी महीने में पैगंबर मोहम्मद के पोते हुसैन इब्न अली की शहादत का निशान हैं, जो 7 वी सदी में करबला की लड़ाई में मारे गए थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें