असम बैद्यनाथ युवा कांवड़ संघ का 50 सदस्यों का जत्था रवाना - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम बैद्यनाथ युवा कांवड़ संघ का 50 सदस्यों का जत्था रवाना

 

गुवाहाटी। सावन के महीने के आगमन में अब चंद दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में देश के अन्य हिस्सों की तरह गुवाहाटी से भी कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना होने लगा है।


इसी क्रम में असम बैद्यनाथ युवा कांवड़ संघ का एक जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। संघ के वरिष्ठ सदस्य प्रदीप भुवालका ने बताया कि गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से ब्रह्मपुत्र मेल के जरिए कांवरियों का पहला जत्था आज रवाना हुआ। श्री भुवालका ने कहा कि 50 सदस्यों वाले इस कांवरियों के जत्थे में महिलाएं भी शामिल हैं। यह जत्था शनिवार को सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल भरकर करीब 105 किलोमीटर से पैदल यात्रा कर आगामी 25 जुलाई को बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने बताया कि असम बैद्यनाथ युवा कांवड़ संघ का यह ग्रुप इस बार 34वीं कांवड़ यात्रा पर रवाना हुए हैं। जत्थे का नेतृत्व सुशील गोयल, महेंद्र मित्तल, प्रभाष अग्रवाल, ऋषि गुप्ता, सुमीत बजाज कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें