निखिल कुमार मुन्दड़ा
होजाई। होजाई में हत्याकांड की घटना से सनसनी व्याप्त है। प्राप्त सूचना के अनुसार, यह हत्याकांड होजाई के थेपलागुड्डी में हुई है। भरत चेंगयुंग नाम के एक व्यक्ति ने धारदार चक्कू से संतोष दाउदुंग लंगथा की मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, संतोष, देबेन दाओलागुफू के साथ कल रात में थेपलागुड़ी में ज्योतिका केम्पराई के घर मिलने आया था। आरोपी भरत ने संतोष की चाकू मारकर हत्या कर दी और ज्योतिका केम्पराई पर भी हमला किया। जानकारी के अनुसार, घायल महिला का फिलहाल होजाई एफआरयू में इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने संदेह जताया है कि अवैध प्रेम संबंध के कारण यह घटना घटी है। जैसे ही पुलिस को घटना की सूचना मिली, घटनास्थल से मृत का शव बरामद कर लिया गया है और अंत परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वही फरार आरोपी भरत चेंगयुंग ने लंका पुलिस थाने में आत्मसमर्पण किया। होजाई पुलिस ने उसे अपने जिमे में लेते हुए होजाई थाना ले आई है। वहीं पुलिस मामले की पूरी तहकीकात कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें