निखिल कुमार मुन्दडा
होजाई। लगातार हो रही बारिश के कारण एक महीने के अंदर चौथी बार बाढ़ से होजाई जिले के कई गांव प्रभावित हुए हैं। जिले के कुमराकाटा, थेपलागुडी, रायकटा, नोभंगा, जोगीजान, नोटून बस्ती आदि आंचल बाढ़ की चपेट में है। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त है। वही खेती नष्ट हो गई है। साथी कुमराकाटा वनांचल भी बाढ़ की चपेट में है। होजाई को पश्चिम कार्बी आंगलोंग को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जलमग्न हो गई है। प्राप्त सूचना के अनुसार आज वारीगेडिग को नेपाली खूंटी से जोड़ने वाली दुलांग भी कपिली नदी में आई बाढ़ में ढाई गई। जिस अंचल के लोगों में सनसनी व्याप्त है।आम जनमानस का जिला प्रशासन से अनुरोध है कि जो लोग बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें जल्द से जल्द उसे स्थान से निकलकर रिलीफ कैंप तक पहुंचाया जाए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें