निखिल कुमार मुंन्दड़ा
होजाई। नगांव व होजाई की सीमावर्ती राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के पास स्थित रेंगबेंग का अपने आप में स्थान है यहां एक साथ कई शिव मंदिर है जहां हजारों की तादाद में शिव भक्त पूजा अर्चना कर अपने को धन्य समझते हैं। सावन महीने में यहां का महत्व ज्यादा बढ़ जाता है। इस कड़कड़ाती गर्मी के बीच रविवार सांय को 'अपना मंच' के सदस्यों का एक दल ने उक्त स्थान पर जाकर इस विशाल कार्यक्रम में नियुक्त सभी सुरक्षा कर्मियों व भक्तों के बीच जल सेवा की। उक्त संवाददाता से बात करते हुए भक्तों ने इस सेवा की जमकर प्रशंसा की। गौरतलब है, स्वर्गीय रमेश बेरीवाल की स्मृति उक्त जल सेवा आयोजित की गई। वहीं अपना मंच के वरिष्ठ सदस्य शिवशंकर बोड़ा ने बताया की अपना मंच की स्थापना काल से ही हम विभिन्न तरह के सामाजिक कार्यक्रम हाथ में ले रहे हैं जिसमें वृक्षा रोपण, जल सेवा, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, हिंदी दिवस का आयोजन, सफाई अभियान, बौद्धिक विकास प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रम आयोजित करते हैं।
उन्होंने कहा की सावन महीने के दूसरे सोमवार की पहली संध्या को भगवान भोलेनाथ की कृपा से हमने जल सेवा का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें सुरक्षा कर्मियों ने हमें बहुत सहयोग दिया। उल्लेखयोग्य है कि इस दौरान कई भक्तों द्वारा खिचड़ी, खीर, शरबत आदि की सेवा दे रहे थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें