गुवाहाटी। गुवाहाटी नगर निगम के 16 नंबर वार्ड में चार नंबर रेल गेट स्थित साधना मंदिर से पार्षद प्रमोद स्वामी के नेतृत्व में सफाई अभियान की शुरुआत की गई। जो एमएस रोड, एचबी रोड, टीआरपी रोड, मछुखुआ से होते हुए चाय गली पुलिस पॉइंट पर समापन हुई। इस अभियान में श्री दिगंबर जैन विद्यालय के छात्रों ने पूर्ण सहयोग दिया। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य बिमल झा के अलावा सचेतन नागरिक विनोद गुप्ता, गौतम भार्गव, पंकज बोर्दोलोई, नवीन जैन, पदम जैन उपस्थित थे। दूसरी ओर तीन नंबर रेल गेट एल ओ जी स्कूल में भी पार्षद प्रमोद स्वामी के नेतृत्व में अमृत वृक्ष आंदोलन कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण कार्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कूल के प्रधानाचार्य माला दास को विभिन्न प्रजातियों के 50 पौधे हस्तांतरित किए गए। जिन्हें एल ओ जी स्कूल के चारों ओर लगाया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक बी एन झा के अलावा नगर निगम के एसआई संजय मालाकार, सुपरवाइजर धर्मेंद्र भराली, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर वनिता सेतिया के अलावा कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।
नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
×
```




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें