गीता जयंती आयोजन समिति का हुआ गठन
निखिल कुमार मुन्दड़ा
होजाई। गीता आश्रम न्यास अपने वार्षिक उत्सव के रूप में गीता जयंती हर साल धूमधाम के साथ आयोजित करता है। इस बार यह आयोजन और भी बेहतर रूप में करने के उद्देश्य के साथ आज होजाई गीता आश्रम में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें गहन विचार विमर्श के बाद समाजसेवी आशीष भट्टाचार्यजी को सभापति, समाजसेवी अर्जुन मजूमदार को सचिव और कोषाध्यक्ष का दायित्व दीपक शाह को सोपा गया। इसके साथ ही एक बेहतर गीता जयंती आयोजन समिति का गठन किया गया। इस संवाददाता से बात करते हुए नवनियुक्त सचिव अर्जुन मजूमदार ने कहा हमारा मकसद है गीता का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार हो एवं आने वाली पीढ़ी गीता के महत्व के बारे में समझे। इसी कड़ी में हमने आज ही से अपनी कमर कस ली है और विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित कर ज्यादा से ज्यादा गीता का प्रचार करेंगे। उन्होंने सभी से आह्वान किया की न्यास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अपनी भागीदारी देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने आगे कहा कार्यक्रम को सफल करने हेतु विद्यालय से लेकर महाविद्यालय व विश्वविद्यालय तक विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, स्पीच प्रतियोगिता आदि है जिसे आज की युवा पीढ़ी गीता के बारे में ज्यादा से ज्यादा जान सके। वहीं दूसरी और न्यास के अशोक केजरीवाल ने बताया की दो दिवसीय अंतिम कार्यक्रम है जो की दिसंबर 10 व 11 को आयोजित होगा। वैसे यह कार्यक्रम 3 महीने तक चलेगा जिसमें विभिन्न तरह की प्रतियोगिता, सभा का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि हमारा एक ही उद्देश्य है कि हर घर गीता का संदेश पहुंचया जाए व दैनिक जीवन में गीता के महत्व से लोगों को अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि अंतिम दो दिनों के कार्यक्रम में एक धर्म सभा का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें भारत के प्रमुख संत अपना प्रवचन देकर लोगों को गीता के महत्व के बारे में बारीकी से समझाएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें