गुवाहाटी। पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के गुवाहाटी ग्रेटर शाखा और कामाख्या शाखा के अतिथ्य में तथा आचार्य तुलसी महाश्रमण रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से धारापुर में दो दिवसीय महिला सम्मेलन ओजस्विता का शुभारंभ मुख्य अतिथी अखिल भारतीय राष्ट्रीय सेविका समिति की राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री सुनीता हेलडकर ने किया। इस अवसर पर मंच मशाल पुरुष राम जीवन सुरेका की उपस्थिति में सभी अतिथियों ने मंच मशाल को प्रज्वलित किया। उद्घाटन समारोह में प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालान, राष्ट्रीय नारी चेतना समिति की संयोजिका रीना केडिया, ओजस्विता कार्यक्रम की स्वागत अध्यक्ष संतोष शर्मा, मुख्य अतिथि सुनीता हेलडकर, आचार्य तुलसी महाश्रमण रिचर्स फाउंडेशन के अध्यक्ष विजय डोषी, स्वागत मंत्री मंजू भंसाली, प्रांतीय उपाध्यक्ष मुख्यालय प्रदीप राठी, कार्यक्रम संयोजिका बबीता मित्तल, गुवाहाटी ग्रेटर के शाखा अध्यक्ष हितेश चोपड़ा,कामाख्या शाखा की अध्यक्ष स्नेहल बीदासरिया उपस्थित थी। स्वागतम अध्यक्ष संतोष शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालान ने अपने संबोधन में कहा कि ओजस्विता नारी सशक्तिकरण का कार्यक्रम नहीं है। भारत की नारी तो शुरू से ही शक्ति का प्रतीक रही है। वह हमेशा शक्तिशाली रही है। आज हम इस कार्यक्रम के जरिए उस नारी शक्ति को उचित सम्मान देकर महिलाओं को और अधिक जागृत करके शक्तिशाली बनने की प्रेरणा जगाएंगे। नारी चेतना समिति की राष्ट्रीय संयोजिका रीना केडिया ने अपने संबोधन में कहा कि ओजस्विता नामक महिला सम्मेलन युवा मंच के इतिहास में पहली बार पूर्वोत्तर इकाई के सानिध्य में गुवाहाटी में हो रहा है। जो संपूर्ण राष्ट्र की शाखोंओं के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत बन जाएगी। नारी शक्ति को सम्मान प्रदर्शित करने वाला यह कार्यक्रम अपने आप भी सबसे पहला कार्यक्रम है। मुख्य अतिथि सुनीता हेलडकर ने कहा कि हम सभी भाग्यशाली है कि हमने भारत भूमि जैसी पवित्र भूमि में जन्म लिया है। जहां नारी की पूजा होती है। जहां नारी को अग्राधिकार दिया जाता है। हमें मीराबाई व जीजाबाई जैसी नारियों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।भारत की नारी अनादि काल से शक्तिशाली रही है। हमें ऐसे कार्यक्रमों के जरिए नारी शक्ति को सम्मान प्रदर्शित करना है। उद्घाटन कार्यक्रम में स्वागत अध्यक्ष संतोष शर्मा द्वारा रचित व गए हुए नारी शक्ति गीत पर कामाख्या शाखा की सदस्योंओ ने आकर्षक नृत्य किया। उद्घाटन सत्र के पश्चात दो दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न प्रेरणादायक सत्रो का आयोजन किया गया।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें