छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का गृह राज्य में लायंस क्लब गुवाहाटी गोल्ड द्वारा स्वागत अभिनंदन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का गृह राज्य में लायंस क्लब गुवाहाटी गोल्ड द्वारा स्वागत अभिनंदन

 


गुवाहाटी। हाल ही में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में रमेन डेका द्वारा पदभार संभालने के पश्चात अपने गृह राज्य असम पहुंचने पर उनके सम्मान में लायंस क्लब गुवाहाटी गोल्ड द्वारा छत्रीबाड़ी स्थित उनके आवास पर स्वागत अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। लायंस क्लब गुवाहाटी गोल्ड के निवर्तमान अध्यक्ष संदीप भजनका ने फुलाम गामोछा और झांपी भेंटकर राज्यपाल का अभिनंदन किया गया। क्लब की प्रचार मंत्री जया पारिक ने बताया कि क्लब की ओर से सम्मान पाकर राज्यपाल डेका ने कहा कि यह असम वासियों के प्यार और सम्मान की बदौलत ही आज मुझे बतौर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में सेवा करने का अवसर दिया गया है।उन्होंने क्लब से आए हुए सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन्हें आज इतना प्यार और सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि मैं भले ही राज्यपाल के पद पर नियुक्त हुआ हूं पर मैं हमेशा आप सभी के लिए उपलब्ध रहूंगा। इस अभिनंदन समारोह में लायंस क्लब गुवाहाटी गोल्ड के सचिव राहुल तुलस्यान सहित राकेश पारीक,नवीन अग्रवाल,सुमित हंसारिया, लोकेश चाचान, राजकुमार खेमका ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```