श्रावणी सोमवार में उमड़ी कावड़ियों की भीड, मायुमं ग्रेटर शाखा ने कांवरिया सेवा शिविर लगाया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्रावणी सोमवार में उमड़ी कावड़ियों की भीड, मायुमं ग्रेटर शाखा ने कांवरिया सेवा शिविर लगाया


गुवाहाटी। श्रावण के महीने में आस्था का पर्व कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व माना जाता है। यह धार्मिक परंपरा दिनों दिन बृहद रूप लेती जा रही है। छोटे-छोटे शिवालयों से लेकर बड़े-बड़े प्राचीन शिव मंदिरों में भी कावड़ चढ़ाने की परंपरा बढ़ती ही चली जा रही है। गुवाहाटी में वशिष्ठ गंगा से जल भरकर रात्रि में पैदल चलते हुए श्रद्धालु शुक्लेश्वर महादेव को जल अर्पण करते हैं। शुक्लेश्वर मंदिर से लेकर नेपाली मंदिर तक कावड़ियों की लंबी लाइन पहली बार सावन महीने में देखी गई। पान बाजार फ्लाईओवर के पास मारवाड़ी युवा मंच की गुवाहाटी ग्रेटर शाखा ने कांवरिया श्रद्धालुओं के लिए जल सेवा, शरबत सेवा एवं खिचड़ी प्रसाद वितरण सेवा का कार्य कर हजारों कांवड़ियों की सेवा की। इसके अलावा कावड़ियों की लाईन लगाने एवं उन्हें सुचारू रूप से पान बाजार फ्लाईओवर को पार करने की व्यवस्था में भी मायुमं गुवाहाटी ग्रेटर शाखा के सदस्य शाखा अध्यक्ष हितेश चोपड़ा की आवश्यकता में लगे हुए हैं। मायुमं ग्रेटर शाखा सावन के हर सोमवार के उपलक्ष्य में रविवार रात से ही शिविर में अपनी सेवा प्रारंभ कर देती हैं जो सोमवार को प्रातः काल तक चलती है।


मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर द्वारा श्रावण के तीसरे रविवार को कावड़िया सेवा शिविर का आयोजन किया गया।


शाखा अध्यक्ष हितेश कुमार चोपड़ा के नेतृत्व मे द्वीप प्रज्वलन के साथ शिविर का आरम्भ हुआ। इस कार्यक्रम मे शाखा के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सेठिया, कमल रांका, पंकज भुरा, तेरापंथ युवक परिषद् के अध्यक्ष एवं हमारे कर्मठ सदस्य सतीश भादानी, कामाख्या शाखा से उपाध्यक्ष रजनी पगारिया, शाखा सदस्य राजेश मित्तल,अनिल शर्मा,प्रमोद बैद, विवेक अग्रवाल, विकास पगारिया,यअनिल जैन, उपाध्यक्ष मनीष बोथरा, कोषाध्यक्ष तनुज जालान सहित कई कर्मठ सदस्य एवं उनके पारिवारिक जन उपस्थित रहे। शिविर में श्री सुरेन जी पुर्बी एवं सुपारस जी संजय जी चोरड़िय का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ । 


उपस्थित सभी अतिथि गण एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए अध्यक्ष ने सभी से शिविर मे तन मन धन से सेवा देने का आह्वान किया एवं मित्रता दिवस पर उपस्थित सभी सदस्य गणों को मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर परिवार कि और से शुभकामनायें दी।


शिविर के सयोंजक नारायण सारस्वत, संदीप बेड़िया, अरविन्द खेमका, संजय खंडेलिया, अमित सरावगी ने अत्यंत सुव्यवस्थित रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने पुरी रात कावड़िया यात्रियों के लिए जल, शर्बत एवं खिचड़ी कि सेवा प्रदान की।


विशेष उल्लेख हरी प्रसाद जितानी (मारवाड़ी युवा मंच जागी रोड़)के संस्थापक अध्यक्ष, महेंद्र डूंगरवाल, अभिषेक सुरेखा, धीरज सुरेखा, मोहित जालान, प्रवीन अग्रवाल, फूलचंद मिश्रा ने इस कठिन सेवा मे पुरी रात अपनी सेवाएं दी। जो सेवा भाव का जीवंत उदाहरण है। तेरापंथ युवक परिषद् के सदस्य सुमनेश कोठारी ने भी देर रात अपनी सेवाएं दी। जो इस सेवा कार्य के प्रति उनका समर्पण को दर्शाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```