गुवाहाटी। ज्योतिपीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गोवध को निषेध करने और गो संरक्षण कानून बनाने के उद्देश्य से संपूर्ण भारत में जन जागरूकता अभियान चला रहे हैं।इसी कड़ी में शंकराचार्य गौहाटी गौशाला में पहुंचकर भूमि पूजन के पश्चात गो ध्वज फहरा कर उसकी स्थापना की। इस अवसर पर गौशाला के अध्यक्ष जयप्रकाश गोयनका ने फूलाम गमछा तथा रमेश गोयनका ने गाय का प्रतीक चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया। शंकराचार्य ने गो पूजन के पश्चात गौशाला गणेश मंदिर और हनुमान मंदिर के दर्शन किए एवम गौशाला नंदी गृह में जाकर नंदी की पूजा भी की। इस अवसर पर कई श्रद्धालु गौशाला में उपस्थित थे।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें