छत्रीबाड़ी दुर्गा पूजा में चिकित्सा विज्ञान की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

छत्रीबाड़ी दुर्गा पूजा में चिकित्सा विज्ञान की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र

 


                

गुवाहाटी। इस बर्ष छत्रीबाड़ी सार्वजनिक देव पूजा स्थान समिति की पूजा चिकित्सा विज्ञान को समर्पित की गई है। छत्रीबाड़ी के सी चौधरी रोड पर स्थित काली मंदिर के प्रांगण में उक्त पूजा को दर्शनार्थ षष्ठी तिथि से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड पड़ी। कारण इस वर्ष पूजा में चिकित्सा विज्ञान की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमें ईसा पूर्व 1500 से पहले वैदिक काल की चिकित्सा शास्त्र पद्धति, ईसा पूर्व 500 से पहले ध्रुपदी समय की चिकित्सा पद्धति, मध्य युगी प्राक उपनिवेशीय काल की चिकित्सा पद्धति से लेकर वर्तमान आधुनिक चिकित्सा पद्धति को विभिन्न झांकियां के तहत दर्शाया गया। दुर्गा पूजा समिति के सलाहकार प्रदीप हजारिका ने बताया कि उक्त पूजा समिति की शुरुआत 1954 में हुई थी और लगातार 70 वर्ष से सफलता पूर्वक दुर्गा पूजा का आयोजन किया है। प्रत्येक वर्ष हम सामायिक विषयों को लेकर एक प्रदर्शनी आयोजित करते हैं जो की पूजा का मुख्य आकर्षण रहता है। इन प्रदर्शनियों के द्वारा हम समाज को हम एक सकारात्मक संदेश देते हैं। इस वर्ष कोलकाता में ट्रेनिं डॉक्टर के साथ हुई घटना को केंद्र बिंदु बनाकर भारत के प्राचीन चिकित्सा शास्त्र से लेकर वर्तमान चिकित्सा पद्धति को दर्शाया है। इन प्रदर्शनी में महिला डॉक्टर पर हुए अमानवीय कार्य को भी झांकी के माध्यम से दर्शाया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य सजगता के उद्देश्य से गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज, महेंद्र मोहन चौधरी मेडिकल, मारवाड़ी हॉस्पिटल, लायंस आई हॉस्पिटल आदि अस्पतालों के सेवा कार्य को भी दर्शाया गया है। मां दुर्गा की मुख्य प्रतिमा को माली गांव के कलाकार व आर्ट के विद्यार्थियों ने बड़े ही लगन से बनाया है। समिति के सचिव देवाशीष दास (जीशु) ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत महा भोग का आयोजन भी किया जाएगा। कोषाध्यक्ष सजल रॉय ने बताया कि इस साल का बजट 12 लाख का है जबकि गत साल का बजट 15 लाख का था। समिति के ही सदस्य सुनील कुमार सोमानी ने बताया कि छत्रीबाड़ी सार्वजनिक देव पूजा स्थान समिति काफी लोकप्रिय दुर्गा पूजा समिति है। इसमें हर समुदाय के व्यक्ति जुड़े हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें