मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा के दिवाली मेले में महिलाओं की उमड़ी भीड़ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा के दिवाली मेले में महिलाओं की उमड़ी भीड़



गुवाहाटी। मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा गुवाहाटी के सौजन्य से छत्रीबाड़ी स्थित परशुराम सेवा सदन में एक दिवसीय दिवाली मेले में नगर की विभिन्न महिला संस्थाओं के अध्यक्षों का सम्मान किया गया। इससे पहले इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेविका कंचन पोद्दार ने फीता खोलकर एवं भगवान गणेश की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा ने स्वागत संबोधन देते हुए कहा कि गत 35 वर्षों से सम्मेलन की महिला शाखा समाज सेवा, जन सेवा एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के कार्यक्रम करती आ रही है।इसी कड़ी में आज दिवाली मेले में महिलाओं के रोजगार को बढ़ावा देने के साथ-साथ नगर की कई महिला सामाजिक संगठन के अध्यक्षों को फूलाम गमछा पहनाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कंचन पोद्दार ने कहा कि दीवाली त्योंहार हम सब भारतीयों के दिल में काफी करीब है।आज के मेले में दूर-दूर से महिलाओं ने आकर इस मेले में भाग लिया है। यह महिला सशक्तिकरण का ही एक उदाहरण है। कार्यक्रम संयोजिका सुनीता चांडक, पुष्पा सोनी, राजश्री कुचेरिया और मंजू बागड़ी ने संयुक्त रूप से कहा कि इस मेले में 35 से भी अधिक स्टॉल महिलाओं ने लगाए हैं। जिनमें विभिन्न तरह के उपहार सामग्री के अलावा वस्त्र,ज्वेलरी आदि उपलब्ध है। आज के कार्यक्रम में मारवाडी महिला एकता मंच की अध्यक्ष सरोज मित्तल, जागृति लेडिस क्लब की अध्यक्ष ललिता अग्रवाल,विप्र फाउंडेशन की प्रांतीय अध्यक्ष मंजूलता शर्मा, ग्लोबल यूनिवर्सल कीमती जैन, मायुमं समृद्धि शाखा की अध्यक्ष अंजू शर्मा,मायुमं कामाख्या शाखा की अध्यक्ष स्नेहल बिदासरिया, विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ गुवाहाटी की अध्यक्ष अनुसूया शर्मा, पारीक महिला समिति की अध्यक्ष कौशल्या व्यास, माहेश्वरी महिला समिति की अध्यक्ष वर्षा सोमानी, चेतना लेडिज क्लब की अध्यक्ष आशा अग्रवाल, तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष अमराव बोथरा,गौड महिला समिति की सलाहकार कमला लाट को फूलाम गमछा पहनाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मेले से प्राप्त धनराशि से विभिन्न सामाजिक व जन कल्याण के कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा ने गुवाहाटी में नव निर्मित छात्रावास के कार्यों के प्रगति के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में शाखा सलाहकार सरला काबरा, बंदना सोमानी, शारदा केडिया, इंदिरा जिंदल ने अपना मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में प्रत्येक घंटे में एक हजार से अधिक रूपयो के मूल्य के सामान खरीदने पर लकी ड्रा का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री विनोद लोहिया, उपाध्यक्ष (मुख्यालय) रमेश चांडक, सह मंत्री पंकज पोद्दार व मनोज काला, मंडलीय उपाध्यक्ष सुशील गोयल, सहायक मंत्री माखन अग्रवाल, सम्मेलन की कामरूप शाखा के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, शाखा उपाध्यक्ष संगीता बडजात्या व शांती कुंडलीया,कोषाध्यक्ष बिमला कोचर, सह मंत्री शोभना लड्ढा और निकिता सांखला, जनसंपर्क सचिव संतोष काबरा के अलावा बबीता सरावगी, कविता जोगड, गुलाब दुगड़, रश्मि जैन, प्रेमलता सिंघानिया, सुमन शर्मा, संतोष धानुका, ज्योति शर्मा व कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। दिवाली मेले में खरीदारी के लिए रात आठ बजे तक महिलाओं की भीड़ का आना-जाना लगा रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें