बम की धमकी मिली तो दिल्ली पहुंची मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बम की धमकी मिली तो दिल्ली पहुंची मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट

 


मुंबई से अमेरिका के न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट को दिल्ली में लैंड करना पड़ा। टेकऑफ के बाद विमान में बम होने की धमकी मिली थी। इसके बाद विमान को दिल्ली डायवर्ट किया गया। विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कर गया है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।


दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान की जांच की जा रही है। विमान ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रात करीब 2 बजे उड़ान भरी। इसके तुरंत बाद ट्वीट के जरिए बम की धमकी मिली। सरकार की सुरक्षा नियामक समिति के निर्देश पर इसे दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया।


एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा, "14 अक्टूबर को मुंबई से जेएफके जाने वाली उड़ान संख्या AI119 को विशेष सुरक्षा अलर्ट मिला। इसके बाद इसे दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया। यात्रियों को हुई असुविधा कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं।" दिल्ली पुलिस ने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा तय करने के लिए सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।


विमान में 239 यात्री सवार थे। दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान के इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद बम की तलाश की गई। विमान को एयरपोर्ट के रनवे पर अकेले रखा गया है। बम क्वाड डीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें