दूसरी बार शपथ से पहले हरियाणा CM नायब सैनी ने लिया मां कामाख्या का आशीर्वाद - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

दूसरी बार शपथ से पहले हरियाणा CM नायब सैनी ने लिया मां कामाख्या का आशीर्वाद



गुवाहाटी. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ लेने से पूर्व गुवाहाटी आकर मां कामाख्या के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लिया। इससे पहले गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोर्दोलोई हवाई अड्डे पर असम के शहरी विकास मंत्री अशोक सिंघल ने उनकी अगवानी करके स्वागत किया। कामाख्या मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करके आशीर्वाद लेने के पश्चात कामाख्या देवालय की तरफ से उनका फूलाम गमछा से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर नायब सैनी की धर्मपत्नी एवं भाजपा हरियाणा प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बादोली तथा असम के कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें