होजाई में भव्य श्याम जन्मोत्सव का आयोजन 12 व 13 नवंबर को - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई में भव्य श्याम जन्मोत्सव का आयोजन 12 व 13 नवंबर को

 


निखिल कुमार मुन्दड़ा 

होजाई। होजाई के सांवरिया भक्त मंडल के बैनरतले आगामी दिनांक 12 व 13 नवंबर को दो दिवसीय विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के तहत बाबा श्याम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन होजाई के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रमों के अनुसार मंगलवार को प्रातः 9:30 बजे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से नया बाजार स्थित श्री मां दुर्गा बालाजी बाबोसा मंदिर तक भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें माताएं,बहने, युवा एवं श्याम भक्त हाथों में ध्वज लेकर बाबा का जयकारा लगाते हुए मंदिर परिसर से रवाना होकर बाबोसा मंदिर तक पहुंचेंगे। वहीं, बुधवार को सांय के समय बाबा की पावन ज्योत प्रज्ज्वलित की जाएगी। जिसमें भक्त बारी-बारी से बाबा का जयकारा लगाते हुए ज्योत लेंगे तत्पश्चात भव्य भजन संध्या 'मेरे श्याम आएंगे' का आयोजन किया जाऐगा जिसमें सिलीगुड़ी से आमंत्रित कलाकार आयुष और पीयूष व गोलाघाट से हर्षित खेतान उपस्थित रहकर बाबा के दरबार में भजनों की गंगा बहाएंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सांवरिया भक्त मंडल के सदस्य गण इसकी तैयारी में लग चुके हैं। सांवरिया भक्त मंडल ने सभी श्याम भक्तों ने अनुरोध किया है की ज्यादा से ज्यादा संख्या में उक्त दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थित रहकर हारे के सहारे बाबा श्याम का आशीर्वाद लें एवं घर में सुख,शांति व समृद्धि हेतु प्रार्थना करें व कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```