गुवाहाटी। श्रावणी मेले के अवसर पर पिछले कई वर्षों से शिव भक्तों की सेवा व उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बिहार सरकार की ओर से गुवाहाटी बोल बम कांवरिया सेवा संघ, गुवाहाटी के पदाधिकारियों व सदस्यों को बोल बम कांवरिया सेवा सम्मान का उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। गुवाहाटी बोल बम कांवरिया सेवा संघ के सदस्य आचार्य पं. अखिलेश्वर शुक्ला ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी संस्था पिछले कई वर्षों से लगातार श्रावणी मेले के दौरान शिव भक्तों के सेवार्थ शिविर लगा रही है। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, बिहार के उपमुख्यमंत्री द्वय वियज कुमार सिन्हा व सम्राट चौधरी द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र गुवाहाटी बोलबम कांवरिया सेवा संघ, गुवाहाटी के अलावा संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, सदस्य अरविंद सर्राफ और सदस्य आचार्य पं. अखिलेश्वर शुक्ला समेत अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को प्रदान किया गया है।
!->
बोल बम कांवरिया सेवा संघ को बिहार सरकार ने उत्कृष्ट कार्य का प्रमाण पत्र दिया
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
×
```




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें