गुवाहाटी। होजाई नागरिक समिति गुवाहाटी का दीपावली मिलन समारोह का आयोजन स्थानीय कल्याण भवन, गणेशगुडी में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य रामावतार मुन्दड़ा, दिनदयाल पंसारी, राजेन्द्र भीमसरिया, प्रभात केडिया, राजेन्द्र सुरेका, रवि छावछरिया व हनुमान अगरवाला ने दीप प्रज्ज्वलित किया। ललिता अगरवाला एवं शकुन्तला भीमसरिया ने गणेश वन्दना प्रस्तुत की। अपने स्वागत उद्बोधन में अध्यक्ष हनुमान प्रसाद अगरवाला ने सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए सभी का अभिनन्दन किया। राजेन्द्र भीमसरिया ने समिति के सुगम संचालन हेतु सदस्य विकास समिति के प्रारुप का विस्तार से वर्णन किया। आरिका सोनी, मायरा पंसारी, युक्ति अगरवाल, तविशी अगरवाल, विज्ञता मुन्दड़ा के नृत्य व तन्वी अगरवाला के गीत ने शमां बांध दिया। प्रभात केडिया व संजय भीमसरिया ने अपने अपने उद्बोधन रखे। सभी सदस्यों के बीच हाऊजी खिलाई गई। लजीज व्यन्जनो का सभी सदस्यों ने भरपूर आनन्द उठाया।अंत में सचिव अखिलेश मुन्दड़ा ने सक्रिय भागीदारी हेतु सभी को धन्यवाद दिया।
नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
×
```




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें